उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

फरीदाबाद में लगे भूकंप के झटके,जानें कितनी रही तीव्रता

फरीदाबाद । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद में गुरुवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।जानकारी के मुताबिक भूकंप 10:54 पर आया।भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 2.4 रही।बरहाल किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

नेशनल सेंटर फॉर सिसमोलॉजी के मुताबिक फरीदाबाद में भूकंप 10:54 पर आया।भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर नीचे था।इससे पहले महाराष्ट्र के सांगली जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई है।यहां भी किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

पश्चिमी महाराष्ट्र के बारिश से प्रभावित क्षेत्र में आए हल्के भूकंप के कारण किसी के हताहत होने या क्षति की कोई खबर नहीं है। बता दें कि 10 जुलाई को हिंगोली और
मराठवाड़ा-विदर्भ क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई थी। भूकंप के झटके महसूस होती ही लोग घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए थे।हालांकि कोई नुकसान या हताहत नहीं हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button