उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मण्डल रेल प्रबंधक ने किया लखनऊ एरिया का निरीक्षण

आरक्षण केंद्र चारबाग़ में प्रस्तावित रेल दावा अधिकरण की साइट, गुडस् यार्ड एवं ‘बी’ केबिन तथा मल्हौर-कनकहा रेलखंड पर स्थित गेट संख्या 193 एवं 194 का किया अवलोकन

लखनऊ : मण्डल रेल प्रबंधक,  एस. एम. शर्मा ने उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के लखनऊ एरिया में स्थित विभिन्न कार्यस्थलों एवं स्थानों का निरीक्षण किया तथा इस संबंध में अपने आवश्यक निर्देश पारित किए.

 

इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम चारबाग़ आरक्षण केंद्र में पहुंचकर वहाँ पर प्रस्तावित रेल दावा अधिकरण कार्यालय की साइट का निरीक्षण किया I इसके अतिरिक्त उन्होंने लखनऊ गुडस् यार्ड एवं ‘बी’ केबिन में पहुंचकर वहाँ का निरीक्षण किया तथा वहाँ की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की तथा कार्यरत कर्मचारियों के साथ संवाद करते हुए उनको उत्तम सेवाओं हेतु प्रेरित किया I

इस निरीक्षण के अगले चरण में मण्डल रेल प्रबंधक ने मल्हौर-कनकहा रेलखंड पर स्थित गेट संख्या 193 एवं 194 पर पहुंचकर गेट की संचालन व्यवस्था एवं रेलवे ट्रैक की संरक्षा को परखा इं

निरीक्षण में मण्डल रेल प्रबंधक ने संरक्षा के सभी मानकों का पूर्णतया पालन करते हुए रेल परिचालन की बात पर विशेष बल दिया I आज के इस निरीक्षण में मण्डल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button