उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पब्लिक सर्विसेज ट्रिब्यूनल बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण सम्पन्न

लखनऊ । पब्लिक सर्विसेज ट्रिब्यूनल बार एसोसिएशन, इन्दिरा भवन का वार्षिक आम चुनाव 12 जुलाई 2024 को सम्पन्न हुआ था। इस चुनाव में नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्यगण का शपथ ग्रहण बुधवार को बार कक्ष में आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री जानकी शरण पाण्डेय, अध्यक्ष/सदस्य, बार कौंसिल उत्तर प्रदेश ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष, डी.पी. श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष, प्रतिमा मिश्रा, महासचिव, जय कुमार, संयुक्त सचिव,  राजेश कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष, शैलेन्द्र कुमार दलेला, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य, जी.एल. गुप्ता,  कृष्ण गोपाल, आभेश कमल, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य,  देवेश शुक्ला, कुलदीप वर्मा और शिखा निगम शामिल हैं।

शपथ ग्रहण के बाद जानकी शरण पाण्डेय ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यगणों को सम्बोधित किया। उन्होंने बार और बेंच के मध्य सौहार्दपूर्ण वातावरण में एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

पाण्डेय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे सभी आए हुए वादकारियों को समुचित और त्वरित न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत रहें। साथ ही, उन्होंने बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं को कल्याणकारी कार्य करने की भी सलाह दी।
इस अवसर पर लखनऊ के कई बार एसोसिएशन के पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष, महासचिव, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button