उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जरूरतमंद बच्चों, छात्रों के लिए निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

लखनऊ । राजधानी लखनऊ में टिकैत राय तालाब पर स्थित सुप्पा रौस पर समाजसेवी संगठन ऑलमाइटी शिवा एसोसियेशन, एन.जी.ओ द्वारा जरूरतमंद बच्चों, छात्रों के लिए निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन ऑलमाइटी शिवा एसोसियेशन, एन.जी.ओ की अध्यक्षा  अनीता चौधरी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

संस्था के सचिव आदित् चौधरी ने कहा कि इस निःशुल्क कम्प्यूटर सेंटर खुल जाने से जरूरतमंद स्टूडेंट्स व युवाओं को कंप्यूटर का ज्ञान मिलेगा और इससे उनका भविष्य भी उज्ज्वल होगा। उन्होने कहा कि आर्थिक तंगी के चलते कंप्यूटर ज्ञान से वंचित स्टूडेंट्स व युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए ही यह सेंटर खोला गया है।

संस्था के सचिव आदित्य चौधरी ने बताया कि आलमाइटी शिवा एसोसिएशन अपने दायित्यों और समाज के प्रति कर्तव्यों का पूरी तरह पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होने कहाकि समय-समय पर अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के तहत गरीबों, झोपड़पट्टिों में गरीब बच्चों को शिक्षण सामग्री, गरीबों को राशन एवं वस्त्र वितरण किया जाता है। उन्होने कहा कि संस्था लगातार अपने उद्देश्यों को लेकर समाज की हर प्रकार से मदद करने के लिए सदैव आगे रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button