राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड के (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय) द्वारा जागरूकता सह पंजीकरण शिविर का आयोजन

गोरखपुर : विधानसभा चौरी चौरा के ब्रह्मपुर ब्लॉक के ग्राम सभा जंगल रसूलपुर नंबर- 1 में राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड के (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय) द्वारा जागरूकता सह पंजीकरण शिविर का आयोजन सामाजिक संस्था श्रवण सामाजिक एवं वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में लगाया गया ।

जिसमें ग्राम सभा जंगल रसूल पुर नंबर 1 में भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे प्रधानमंत्री ई श्रम योगी, ई श्रम कार्ड, नेशनल करियर सर्विस, आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा आईडी) , अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित अन्य जनकल्याण कारी योजनाओं के बारे में ग्रामवासियों को बताया गया एवं सैकड़ों लोगों का सरकार के विभिन्न योजनाओं में निःशुल्क पंजीकरण किया गया ।

कार्यक्रम में प्रमोद कुमार (शिक्षा अधिकारी) उमेश यादव (ग्राम प्रधान) विश्वजीत जायसवाल (संस्था सचिव) राजेंद्र प्रसाद (रिटायर एडीओ) विद्यावती देवी, संगीता देवी (बीसी सखी) रामावती देवी (आशा) सहित इत्यादि पदाधिकारी एवं आम जनता मौजूद थी ।




