उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कॉमेडी, अजीबो-गरीब स्थितियों और अनोखे किरदारों के साथ डिज्‍नी+ हॉटस्‍टार लेकर आ रहा है लाइफ ऑफ स्‍लाइस कॉमेडी ‘लाइफ हिल गई’

मुंबई, :  प्रिविलेज से विलेज तक का सफर किसी कष्‍ट से कम नहीं होता है! डिज्‍नी+ हॉटस्‍टार की आगामी सीरीज लाइफ हिल गई में भाई-बहन देव और कल्‍की का मजेदार सफर देखने की तैयारी कर लीजिये। उन्‍हें अपने दादा की संपत्ति पाने के लिये खुद को साबित करने की चुनौती मिलती है और फिर उनकी जिन्‍दगी में भूचाल आ जाता है! इस जोरदार, शानदार और मजेदार सीरीज की निर्माता हैं आरुषि निशंक, हिमश्री फिल्‍म्‍स और इसका निर्देशन प्रेम मिस्‍त्री ने किया है। इसे जसमीत सिंह भाटिया ने लिखा है और इसमें मस्‍तीखोर दिव्‍येन्‍दु बने हैं देव और डिजिटल सेंसेशन कुशा कपिला बनी हैं कल्‍की। इसमें विनय पाठक और मुक्ति मोहन की भी महत्‍वपूर्ण भूमिकाएं हैं। लाइफ हिल गई की स्‍ट्रीमिंग जल्‍दी ही सिर्फ डिज्‍नी+ हॉटस्‍टार पर शुरू होगी।

‘लाइफ हिल गई’ की निर्माता आरुषि निशंक, हिमश्री फिल्‍म्‍स ने कहा, ‘‘लाइफ हिल गई एक प्रासंगिक कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें भारत का ग्रामीण परिदृश्‍य दिखाया गया है। हमारा विचार ऐसी दुनिया बनाने का था, जो प्रासंगिक, खुशनुमा और तेजतर्रार हो। इसके अलावा मैं उत्‍तराखण्‍ड की हूँ, इसलिये अपने राज्‍य की खूबसूरती हमेशा से पूरी दुनिया को दिखाना चाहती थी। और इस शो में मुझे उत्‍तराखण्‍ड की झलक दिखाने और यह बताने का मौका मिला है कि यह वाकई एक स्‍वर्ग है! हमारी ड्रीम टीम में प्रेम मिस्‍त्री निर्देशक बने हैं और कुशा कपिला तथा दिव्‍येन्‍दु ने भाई-बहन के किरदार अदा किये हैं। और डिज्‍नी+ हॉटस्‍टार इसे पूरी दुनिया के सामने पेश कर रहा है।’’
इस सीरीज के बारे में बात करते हुए, निर्देशक प्रेम मिस्‍त्री ने कहा, ‘’लाइफ हिल गई का ड्रामा ग्रामीण पृष्‍ठभूमि पर आधारित है, लेकिन इसमें एक ट्विस्‍ट है। दुनियाभर में भाई-बहन के बीच का रिश्‍ता नोक-झोक और भावनाओं से भरा माना जाता है। लेकिन दर्शक पहली बार ऐसी कहानी देखेंगे, जिसमें कुशा कपिला और दिव्‍येन्‍दु ग्रामीण परिवेश की सबसे भाग्‍यशाली पृष्‍ठभूमि का होने के बावजूद लड़ाई में पड़ेंगे। हम डिज्‍नी+ हॉटस्‍टार के दर्शकों को इस विचित्र परिवार से मिलाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।‘’
अपने किरदार देव के बारे में दिव्‍येन्‍दु ने बताया, ‘दर्शकों ने मेरे एक कॉमिकल किरदार को बहुत प्‍यार और तारीफें दी थीं और मैं उन्‍हें अपनी कॉमेडी से एक और सरप्राइज देना चाहता था। ‘लाइफ हिल गई वही सरप्राइज है! जब आप डिज्‍नी+ हॉटस्‍टार पर ‘लाइफ हिल गई देखेंगे, तब आपको अपने भाई-बहन के साथ हुए सारे झगड़े याद आ जाएंगे। बचपन से अब तक उनके साथ प्‍यार और नफरत का रिश्‍ता और मिलकर किये सारे संघर्ष आप याद करेंगे। हमें इसकी शूटिंग में सचमुच मजा आया और मुझे यकीन है कि यह स्‍क्रीन पर भी दिखेगा। हम बहुत उत्‍सुक हैं कि आप इसे जल्‍द से जल्‍द देखेंगे!’’
पहली बार ग्रामीण परिवेश के किसी ड्रामा में काम कर रहीं कुशा कपिला, जो इसमें कल्‍की का किरदार निभा रही हैं, ने कहा, ‘‘मुझे कल्‍की का किरदार पसंद है, क्‍योंकि वह बेहद मनोरंजक है और गलतियाँ भी‍ करती है। ऐसे किरदार मैंने कम ही निभाये हैं। जब डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार की ‘लाइफ हिल गई’ पर बात हो रही थी, तब स्क्रिप्‍ट और साथी कलाकारों के बारे में सुनकर मैं उत्‍साहित हो गई। ऐसे जाने-माने और दर्शकों का प्‍यार पाने वाले कलाकारों के साथ काम करना किसी सपने के सच होने जैसा लगा। इसके अलावा, कल्‍की का किरदार एक ही दिशा में नहीं चलता है, वह असली है, उससे गलतियाँ होती हैं और उसकी ईमानदारी देखना भी अच्‍छा लगता है। इस शो पर मुझे बहुत गर्व है और मैं उम्‍मीद करती हूँ कि दर्शक जल्‍दी ही इसे डिज्‍नी+ हॉटस्‍टार पर देखेंगे।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button