उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

संस्कार भारती, दिल्ली प्रांत की नई कार्यकारिणी का गठन एवं ‘गुरु-सम्मान’ प्रदत्त

नई दिल्ली : रविवार  14 जुलाई को संस्कार भारती, दिल्ली प्रांत की ‘वार्षिक साधारण सभा’ का आयोजन दिल्ली कला संकुल में किया गया। प्रारंभ में ‘नटराज पूजन’ एवं ‘गुरु-सम्मान’ किया गया। संस्कार भारती के वरिष्ठ पदाधिकारी सर्वश्री अशोक तिवारी, विजय कुमार, नवीन शर्मा, सुबोध शर्मा एवं अनुपम भटनागर के मार्गदर्शन में दिल्ली प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रभात कुमार को अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने श्री भूपेंदर कौशिक को महामंत्री और श्री प्रदीप गुप्ता जालीवाला को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। यह कार्यकारिणी दिल्ली में कला-संस्कृति के क्षेत्र में राष्ट्रीय-भाव तथा भारतीय दृष्टि विकसित करने के उद्देश्य की पूर्ति हेतु समर्पित रहेगी।

संस्कार भारती गुरु पूर्णिमा के अवसर कला क्षेत्र में गुरुओं को सम्मानित करता रहा है। इस वर्ष यह सम्मान दो विशेष गुरुओं को दिया गया श्री जे. पी. सिंह एवं डॉ. देवेंद्र प्रसाद को दिया गया। श्री जे.पी. सिंह, जिन्हें जयवर्धन के नाम से भी जाना जाता है, प्रख्यात नाटककार, निर्देशक और अभिनेता हैं। उन्हें भारतेंदु नाट्य अकादमी से मानद उपाधि और उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी से नाटक लेखन के लिए पुरस्कार प्राप्त हुआ है। उन्होंने अनेक लोकप्रिय एवं प्रसिद्ध नाटक लिखे हैं, जो हास्य और गांभीर्य का मिश्रण होते हैं।

बहुमुखी प्रतिभा के धनी पंडित देवेंद्र वर्मा देश के जाने-माने कलाकार हैं। एक कुशल लेखक होने के साथ तबला-हारमोनियम एवं गायन में समानाधिकार रखते हैं। उनकी अनेक पुस्तकें लिखी हैं, जिन्हें पाठकों का अच्छा प्रतिसाद मिला।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button