उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पीएनबी ने सेल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

लखनऊ : पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत, पीएनबी सेल कर्मचारियों को गृह ऋण, कार ऋण, और शिक्षा ऋण जैसी सुविधाएँ रियायती दरों एवं आकर्षक विशेषताओं के साथ प्रदान करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य स्टील क्षेत्र में पीएनबी के ग्राहक आधार का विस्तार करते हुए सेल कर्मचारियों की वित्तीय लाभ/भलाई को बढ़ाना है। यह साझेदारी उनके लिए एक अवसर प्रस्तुत करती है जिससे वे उच्च स्तरीय वित्तीय सेवाओं और ऋण सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

इस समझौता ज्ञापन पर पीएनबी के महाप्रबंधक – व्यवसाय अधिग्रहण एवं संबंध प्रबंधन प्रभाग (बीएआरएम) सुधीर दलाल, सेल महाप्रबंधक – वित्त लविका जैन और सेल महाप्रबंधक – मानव संसाधन बिक्रम उप्पल ने हस्ताक्षर किए। हस्ताक्षर समारोह में पीएनबी के कार्यकारी निदेशक बिभु प्रसाद महापात्र, पीएनबी के मुख्य महाप्रबंधक  सुनील अग्रवाल, पीएनबी के महाप्रबंधक मोहित धवन, सेल के कार्यकारी निदेशक – वित्त प्रवीण निगम, सेल के कार्यकारी निदेशक – मानव संसाधन बी.एस. पोपली और दोनों संगठनों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button