उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश द्वारा पार्टी संगठन को मजबूत एवं सक्रिय करने के लिए जिला इकाई एवं प्रदेश इकाई के गठन का कार्य शुरू

लखनऊ : जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत एवं सक्रिय करने के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल द्वारा जिला इकाई एवं प्रदेश इकाई के गठन का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने आज लखनऊ निवासी महिला नेत्री पूनम सिंह  को महिला जनता दल यूनाइटेड का प्रदेश अध्यक्ष, बाराबंकी जनपद निवासी युवा नेता प्रशांत सिंह को युवा जनता दल यूनाइटेड का प्रदेश अध्यक्ष, लखनऊ निवासी एवं अधिवक्ता उच्च न्यायालय दिवाकर सिंह को पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता तथा जनपद गाजीपुर निवासी पार्टी के पूर्वांचल के वरिष्ठ नेता विनीत तिवारी को पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने आशा व्यक्त किया है कि यह लोग पार्टी प्रदेश संगठन को मजबूत एवं सक्रिय करने में अपना बहुमूल्य योगदान देंगे और प्रदेश में पार्टी का जनाधार बढ़ेगा और पार्टी के प्रदेश संगठन को सुचारु रूप से संचालित करने में सहूलियत मिलेगी।

इनके पार्टी में शामिल होने पर पार्टी के वरिष्ठ नेता मानेन्द्र सिंह, डॉ भरत गंगवार, अवधेश सिंह, संजय सिंह पटेल, प्रशांत सिंह,आनन्द कुमार सिंह,पूनम सिंह, ममता सिंह, शैलेन्द्र वर्मा, सुभाष पाठक, भैया हरिशंकर पटेल,डिएम सिंह गहरवार,देव कुमार साकेत,पटेल अभिषेक चौधरी,संजय कुमार सिंह, दिवाकर सिंह, विनीत तिवारी,कुंवर अजय सिंह,अमर सिंह कटियार, सर्वेश राय, प्रवीण चौधरी,देवेन्द्र सिंह,डॉ राजेश वर्मा,देवेन्द्र सिंह बाल्हार, अरविन्द कुमार चित्तोडिया, शशि कान्त राही,राजेश वर्मा,शिव मंगल सरोज,गोकुल प्रसाद वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा, जितेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई दी है।

‌

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button