उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली से महानिदेशक (मानव संसाधन), नवीन गुलाटी का लखनऊ आगमन
मण्डल रेल प्रबंधक से मिलकर मण्डल पर चल रहे रेल कार्यों की प्रगति से हुए अवगत

नई दिल्ली : रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली से महानिदेशक (मानव संसाधन), नवीन गुलाटी का लखनऊ आगमन हुआ I अपने इस आगमन के दौरान महानिदेशक मंडलीय कार्यालय पहुंचे जहां मण्डल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ, एस. एम. शर्मा ने उनसे शिष्टाचार भेंट की.

इस भेंट में मण्डल रेल प्रबंधक ने महानिदेशक को मण्डल पर वर्तमान समय में चल रहे विकास कार्यों एवं रेल, परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी प्रदान की I इसके अतिरिक्त इस भेंटवार्ता में दोनों के मध्य मानव संसाधन सम्बन्धी अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विस्तारपूर्वक विचार- विमर्श किया गया I



