उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मानक के विपरीत नगर निगम के ठेकेदार द्वारा किया जा रहा सड़क निमार्ण कार्य

निर्माण मेरे तरीके से होगा,जो करना है कर लो : ठेकेदार

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीरो टॉलरेंस को लेकर कितनों भी दावा करें लेकिन उनके आदेश को ताख पर रखकर भ्रष्टाचारी मनमानी करने कोई कसर नहीं छोड़ते।

ताजा मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह नगर गोरखपुर के वार्ड नंबर 46 दाउदपुर, इंद्रानगर का है।
प्रोफेसर सीपी गुप्ता द्वारा दिए गए नगर आयुक्त,नगर निगम के शिकायत्री पत्र में उल्लेख है कि दाउदपुर इंद्रानगर कालोनी में संजय सिंह के मकान से प्रो० सी०पी० गुप्ता के मकान तक 30 मीटर लम्बा व 15 फिट चौड़ा सी०सी० सड़क निर्माण और डेढ़ फिट नाली निर्माण हेतु नगर निगम द्वारा दिनांक 15.08.2021 को टेन्डर पास हुआ था। दिनांक 11.07.2024 दिन बृहस्तपतिवार को नगर निगम के ठेकेदार द्वारा लगभग तीन साल बाद सड़क सी०सी० निर्माण का कार्य किया जा रहा है जो मानक के विपरीत है। प्रोफेसर सीपी गुप्ता का कहना है कि 15 फिट चौड़ी सड़क के जगह पर मेरे मकान के सामने मात्र 13 फिट का सी०सी० निमार्ण किया गया है और मेरे मकान के सामने ही अनावश्यक रूप से लम्बा गढ़ा बना कर छोड़ा गया है, जब उन्होंने वार्ड नंबर 46 मोहल्ले के पार्षद रविन्द्र सिंह से टेलीफोनीक वार्ता किया तो उन्होने स्पष्ट इन्कार करते हुए बताया कि यह निर्माण मेरे संज्ञान में नहीं है।
जबकि ठेकेदार से मानक के अनुरूप कार्य करने हेतु विरोध किये जाने पर उसने साफ मना करते
हुए धमकी भरे लहजे में कहा कि निर्माण मेरे तरिके से होगा आप को जो करना है वह कर सकते है।
उपरोक्त विषय को लेकर सेंट एंड्रयूज कॉलेज के प्रोफेसर सीपी गुप्ता ने नगर आयुक्त समेत उच्च अधिकारियों को निवेदन किया है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जॉच कराकर मानक के अनुरूप कार्य कराने की अनुमति दी जाय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button