जिलों में सघन रूप से पार्टी का सांगठनिक एवं जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है : जद (यू ) प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ : जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश संगठन को मजबूत एवं सक्रिय करने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में सघन रूप से पार्टी का सांगठनिक एवं जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है ।इन जिला कार्यकर्ता सम्मेलनों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल एवं संबंधित मण्डलो के मण्डल संयोजक भी भाग ले रहे हैं।
इन्हीं जिला कार्यकर्ता सम्मेलनो के माध्यम से संबंधित जिलों में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जिला अध्यक्षों एवं बड़े जिलों में महानगर अध्यक्षों की नियुक्ति की जा रही है। जुलाई माह में गाजियाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर, बदायूं, मथुरा एवं आगरा जिलों में पार्टी का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा चुका है और इन जिलों में पार्टी संगठन को मजबूत एवं सक्रिय करने के लिए तथा जिला इकाई के गठन हेतु जिला और महानगर अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है।इन जिलों का दौरा करने के पश्चात् प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल दिनांक 12 जुलाई 2024 दिन शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय (38 डी मेज़र बैंक्स रोड, विधानसभा गेट नंबर 6 के सामने ) लखनऊ में उपस्थित रहेंगे और पार्टी के साथियों के साथ पार्टी संगठन के विस्तार के संबंध में विस्तृत रूप से विचार विमर्श करेंगे।



