उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने शाखाधिकारियों के साथ गोरखपुर जंक्शन स्थित न्यू कोचिंग कॉम्पलेक्स का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने न्यू कोचिंग डिपो परिसर में प्रस्तावित नयी ’मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री’ के निर्माण कार्य की ले आउट प्लान के साथ अधिकारियों से चर्चा की।

उन्होने कोचिंग डिपो में हो रहे कोचो के अनुरक्षण कार्य तथा साफ-सफाई की व्यवस्था का अवलोकन किया तथा ‘टेस्ट बेंच ऑफ फायर डिटेक्शन सिस्टम’ व अग्निशमन यंत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपस्थित अधिकारियों से अनुरक्षण प्रक्रिया की जानकारी ली। मण्डल रेल प्रबन्धक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यकता के अनुरूप अनुरक्षण उपकरणों का भण्डारण गुणवत्ता मानदंडों के साथ किये जाने तथा सुरक्षा मानकों को उच्चतम स्तर पर मानिटरिंग किये जाने हेतु निर्देश दिया।
निरीक्षण के अगले चरण में मण्डल रेल प्रबंधक ने गोरखपुर स्थित विद्युत लोको शेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने सर्वप्रथम ओवरहालिंग अनुभाग, बोगी अनुभाग, विद्युत रनिंग शेड के इंफ्रास्ट्रक्चर व उक्त अनुभागों में लोको के रखरखाव तथा शेड्यूल अनुरक्षण कार्य का जायजा लिया। उन्होनें विद्युत लोको अनुरक्षण के दौरान पालन किये जाने वाले सुरक्षा मानकों तथा मशीनों की तकनीकी बारीकियों पर संबंधित अधिकारियों व सुपरवाइजरों से जानकारी ली। मण्डल रेल प्रबन्धक महोदय ने कहा कि संरक्षा एवं सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए रेल संचालन एवं प्रशासनिक कार्याे का दायित्व गम्भीरता से पूरा करने की आवश्यकता है। उन्होंने लोको अनुरक्षण के दौरान विशेष निगरानी तथा भविष्य की कार्य योजनाओं को जल्द पूरा किये जाने पर ज़ोर दिया।
इस अवसर पर उप मुख्य इंजीनियर (गतिशक्ति), वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/सा., वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/टीआरएस, वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर/फ्रेट, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/प्रथम, वरिष्ठ कोचिंग डिपो अधिकारी, स्टेशन प्रबन्धक/गोरखपुर एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button