लखनऊ – आगरा एक्सप्रेस वे पर बस टैंकर में भिड़ंत से हुए भीषण बस हादसे पर जद (यू) के उ. प्र. इकाई अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने गहरा दुःख जताया है
मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की

लखनऊ : जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद में लखनऊ – आगरा एक्सप्रेस वे पर बस टैंकर में भिड़ंत से हुए भीषण बस हादसे पर गहरा दुःख जताया है। बस हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। प्रदेश अध्यक्ष ने शोक-संतप्त परिवारों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
उन्होंने भीषण हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश सरकार से बस हादसे में मृतकों के परिजनों एवं घायलों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि चूंकि मृतकों में बिहार के भी लोग थे इसलिए बिहार सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना का त्वरित संज्ञान लेते हुए मृतक आश्रितों एवं घायलों को उचित मुआवजा देने की घोषणा कर दी है। उन्होंने आगे कहा कि सड़क और परिवहन विभाग को भी इस प्रकार की घटनाओं से सबक लेते हुए ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए जिससे सड़क हादसों में कमी आए.



