उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अखंड ज्योत है अपार माया, श्याम देव की प्रबल छाया..

लखनऊ : बीरबल साहनी मार्ग श्री श्याम मंदिर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया।

महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि ज्योत पाठ वाचिक सूरज से सुरभि बिरजुका द्वारा किया गया। प्रात: बाबा का अद्भुत अलौकिक श्रृंगार किया गया। बाबा की ज्योत प्रज्वलित कर श्री श्याम अखंड ज्योति व्यास पीठ का पूजन किया गया।

कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि अखंड ज्योति पाठ लगभग 500 श्रद्धालुओं संग किया। पाठ के दौरान ही प्रमुख प्रसंगों का उनके साथ आई मंडली ने नृत्य नाटिका संग प्रदर्शन किया। तीसरे प्रसंग के बाद पाठ कर रहे बैठे सभी श्रद्धालुओं पूरी श्रद्धाभाव से भजनों पर झूमते दिख रहे थे। पाठ के दौरान ही भक्तों द्वारा चूरमे का एवं बुंदिया का सवामनी भोग लगाया गया। पूरा मंदिर परिसर भक्तों से भरा रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button