उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
प्रणीत अग्रवाल बने कानपुर फुटसल एसोसिएशन अध्यक्ष

कानपुर: कानपुर फुटसल एसोसिएशन की चयन समिति ने सर्वसम्मति से एमएचपीएल के निदेशक प्रणीत अग्रवाल को एसोसिएशन का अध्यक्ष मनोनीत किया है। एसोसिएशन के महासचिव डा.विकास विक्टर ने प्रणीत जी के संगठनात्मक कौशल की सराहना करते हुए उनके द्वारा संगठन को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का विश्वास जताया। उन्होंने बताया कि प्रणीत ने शहर की खेल प्रतिभाएं निखारते हुए खेलों को नया आयाम दिया है। एसोसिएशन के संरक्षक सुरेंद्र मैथानी और सभापति डा. रजत आदित्य दीक्षित ने प्रणीत जी को शुभकामनाएं दीं।



