उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के 11 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय सभागार में मण्डल रेल प्रबन्धक  आदित्य कुमार ने अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (परिचालन)  विक्रम कुमार, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इंफ्रा.) राजीव कुमार, मुख्य परियोजना प्रबन्धक राघवेन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी डा. शिल्पी कन्नौजिया तथा शाखाधिकारियों की उपस्थिति में सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचलन में अपने उत्तरदायित्वों का निर्वाह्न एवं कर्मठ व अमूल्य योगदान प्रदान करने के लिए संरक्षा से जुड़े 11 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे रेल कर्मी विषम परिस्थितियांे में रेल संचालन का कार्य करते है, जिसके लिए उनकी लगन व जज़्बे को सम्मान प्रदान करने तथा उनके मनोबल को ऊॅचा करने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है। उन्होंने कर्मचारियों को डियूटी के प्रति उनकी कर्तव्य निष्ठा, लगन व परिश्रम के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा बधाई दी।

उक्त संरक्षा पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में  सैयद मज़हर अब्बास रिज़वी/ट्रेन प्रबन्धक/मेल/एक्सप्रेस/गोण्डा, श्री रंजन कुमार श्रीवास्तव स्टेशन अधीक्षक/बलरामपुर,  आर पी सिन्हा/लोको पायलट/मेल/गोरखपुर,  गौतम कुमार गुप्ता/सलोपा/मेल/गोरखपुर,  दीपक तिवारी/ट्रेन प्रबन्धक/गोण्डा,  चैतू/ट्रेन मेंटेनर/पी.वे/बढ़नी, मो. अकील/गाड़ी प्रबन्धक/मेल/एक्सप्रेस/गोण्डा,  राजेश कुमार यादव/कॉटावाला/बलरामपुर, अरूण कुमार यादव/कॉटावाल/डालीगंज, श्रवण कुमार भारती/टेक्नीशियन/समाडि/ऐशबाग एवं पवन कुमार/टेक्नीशियन समाडि डिपों/ऐशबाग उपस्थित थे।
इस अवसर पर के वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/समन्वय, वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर/समन्वय, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(परिचालन) एवं अन्य अधिकारी तथा संरक्षा सलाहकार व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button