उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पर राहुल गांधी का पुतला फूंक भाजपाइयों ने विरोध प्रदर्शन किया गया

लखनऊ : भारतीय जनता युवा मोर्चा लखनऊ महानगर अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में युवा मोर्चा द्वारा कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के सामने सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ संसद में राहुल गांधी द्वारा हिन्दू विरोधी बयान पर विरोध जताते हुए राहुल गांधी के पुतले को चप्पल व जूते से पीट करके पुतला फूंक करके वहाँ लगे राहुल गांधी के बैनर पर कालिख पोत कर विरोध प्रकट किया।

महानगर अध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि फिरोज गांधी के पोते सोनिया गांधी (एडविग एंटोनियो अल्बीना माइनो) के पुत्र हिंदू की क्या व्याख्या करेंगे जो कोट के ऊपर जनेऊ पहनते हैं और सदैव हिंदू धर्म का अपमान करने का काम करते है ऐसे सांसद की सदस्यता खत्म कर देनी चाहिए। आज का हिंदू जागरुक हो गया है। देश में जहाँ-जहाँ प्रदेश में भाजपा की सरकार में वहाँ का हिन्दू अपने आप को सुरक्षित समझ रहा है।

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुभव द्विवेदी जिस दिन हिंदू सच में हिंसक हो गया उस दिन राहुल गांधी ये बयान देने लायक़ नही बचेंगे ।

मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय ने बताया कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यालय मंत्री सनी अमित त्रिपाठी अभिषेक गुप्ता अभय उपाध्याय संजय शुक्ला अतुल सिंह सचिन सोनकर मनीष शुक्ला सचिन मिश्रा आयुष्मान सिंह आशुतोष तिवारी अविनाश यादव आशीष मिश्रा एवं अन्य मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button