उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

हाथरस में सत्संग में हुई भगदड़ में सैकड़ों लोगों की मौत पर जद (यू) उ.प्र.के अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने दुःख जताया

मृतकों के परिवार को आर्थिक मुआवजा दिए जाने की मांग

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिला में सत्संग में हुई भगदड़ में हुई सैकड़ों लोगों की मौत पर जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने गहरा दुःख व्यक्त किया है और मृतकों के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया है.

उन्होंने भगदड़ में हुए घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके समुचित इलाज की व्यवस्था की मांग की है। उन्होंने घटना को दुर्भाग्य पूर्ण बताया है और कहा है कि इसमें स्थानीय प्रशासन जिम्मेदार है। मृतकों के परिवार को आर्थिक मुआवजा दिए जाने की मांग करते हुए इस घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल 3 जून को हाथरस में घटना स्थल पर जाकर मृतकों एवं घायलों के परिवार से मिलकर पार्टी की तरफ से संवेदना व्यक्त करेंगे और वहां की सारी रिपोर्ट को पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को सौंपेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button