सुरक्षित जीवन का अर्थ : संरक्षा बिना सब व्यर्थ

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार के मार्गदर्शन में तथा वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डॉ. शिल्पी कनौजिया के निर्देशन में बक्शी का तालाब रेलवे स्टेशन के निकट गेट संख्या
16सी तथा अटरिया के निकट समपार संख्या 18ए पर सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी एवं संरक्षा सलाहकार(लोको) की उपस्थिति में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समपार के प्रयोग को लेकर सड़क उपयोग कर्ताओं को अनाधिकृत स्थानों से रेलवे ट्रैक पार न करने, केवल रेलवे समपार से ही ट्रैक पार करने और गेटमैन पर फाटक खोलने के लिए अनाधिकृत दबाव नहीं डालने, रेलवे समपार पर सावधानी बरतने एवं रेलवे ट्रैक तथा विद्युत पोल से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के संबंध मे 300 से अधिक यात्रियों व आम जनमानस को संरक्षा जागरूकता के संबंध में अवगत कराया गया। इस मौके पर वहां से गुजरने वाले राहगीरों को संरक्षा संदेश युक्त पंपलेट का भी वितरण किया गया।






