उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस ने अब तक का सबसे अधिक बोनस वित्तवर्ष 2023-24 के लिए रु. 134.44 करोड़ घोषित किया

लखनऊ : भारत की एक प्रमुख निजी जीवन बीमा कंपनी, एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस ने वित्तवर्ष 2023-24 के लिए वार्षिक मूल्यांकन के दौरान रु. 134.44 करोड़ के अपने अब तक के सबसे अधिक कुल बोनस की घोषणा की है। यह बड़ी उपलब्धि इस कंपनी द्वारा बोनस की घोषणाओं के लगातार 10वें वर्ष को अंकित करती है, जो पिछले वित्तवर्ष के रु. 87.86 करोड़ के कुल बोनस की तुलना में 53% की उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाती है। इस कुल बोनस 134.44 करोड़ में से, रु. 25.88 करोड़ योग्य पॉलिसीधारकों को नकद बोनस और परिपक्वता बोनस के तौर पर वितरित कर दिए जायेंगे, और शेष राशि का भुगतान वित्तवर्ष 2023-24 में पॉलिसी की परिपक्वता, त्यागने या असामयिक मृत्यु होने पर किया जायेगा।

भागीदारी के पारंपरिक (लाभ के साथ) तरीके वाली पॉलिसियों के पॉलिसीधारक इस बोनस को प्राप्त करने के लिए योग्य हैं, जो भागीदारी (लाभ-युक्त) निधियों के तहत उत्पन्न अतिरिक्त लाभ से प्राप्त होता है। 31 मार्च, 2024 तक लागू रहने वाली सभी भागीदारी वाली पॉलिसियाँ इस बोनस के लिए लिए योग्य हैं।
बोनस में अधिक मात्रा हुई यह वृद्धि एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस की अपने पॉलिसीधारकों को लाभ प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस के मुख्य निवेश अधिकारी श्री एस.पी. प्रभु ने बताया, “अपने अब तक के सबसे अधिक बोनस की घोषणा करते हुए हम अत्यंत प्रसन्न हैं, जो रणनीतिक निवेश और निधि के कुशल प्रबंधन के द्वारा निरंतर लाभ उत्पन्न करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जीवन बीमा पॉलिसियों को लंबी अवधि के लिए तैयार किया जाता है, और बोनस पॉलिसीधारकों की निष्ठा के लिए एक पुरस्कार के तौर पर काम करते हैं। हम अपने सभी हितधारकों के लिए लाभ को सुनिश्चित करते हुए सर्वश्रेष्ठ उत्पाद और सेवायें प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वित्तीय सुरक्षा पर हमारा ध्यान इस बात को सुनिश्चित करता है कि हम पर अपने भरोसे से हमारे ग्राहकों को लाभ हों, जिससे एक भयहीन भविष्य का मार्ग प्रशस्त हो।”
एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस के बारे में
भारत की विकसित होती हुई जीवन बीमा कंपनियों में से एक है, एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस और व्यक्तिगत एवं कॉर्पोरेट ग्राहकों को धन का प्रबंधन, सुरक्षा और सेवानिवृत्ति के समाधानों की एक विविध श्रेणी प्रदान करती है। एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड यूरोप की एक बहुराष्ट्रीय बीमा विशाल कंपनी एजेस और भारत के निजी क्षेत्र के एक प्रमुख बैंक, फेडरल बैंक के बीच का एक संयुक्त उद्यम है।
2008 में अपना परिचालन आरंभ करने के बाद, एजेस फेडरल केवल पाँच वर्षों के भीतर ही हानिरहित स्थिति प्राप्त करने में सक्षम रही थी; कंपनी की अभिनवता और विकास के जुनून ने इसे यह उपलब्धि हासिल करने में मदद की। साझेदार बैंकों की शाखाओं सहित 3,200+ शाखाओं के राष्ट्रव्यापी नेटवर्क और सलाहकारों के एक बड़े नेटवर्क के माध्यम से, एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस ने पूरे देश में अपनी उपस्थिति प्राप्त कर ली है। 31 मार्च, 2023 तक, इस कंपनी ने ₹1,37,632 करोड़ से अधिक की बीमा राशि के साथ 16 लाख से अधिक पॉलिसियाँ जारी की हैं। 31 मार्च 2023 तक एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस के पास प्रबंधन के अधीन कुल परिसंपत्तियां ₹15,129 करोड़ से अधिक है और ₹800 करोड़ से अधिक का मजबूत पूँजी आधार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button