उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पू.रे. लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक  आदित्य कुमार ने बुढ़वल एवम् गोण्डा स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं के साथ स्टेशन यार्ड का निरीक्षण किया

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक  आदित्य कुमार ने शनिवार को अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इंफ्रा.) राजीव कुमार तथा मण्डल के शाखाधिकारियों के साथ लखनऊ-गोण्डा रेलखण्ड पर स्थित बुढ़वल एवम् गोण्डा स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं के साथ स्टेशन यार्ड का निरीक्षण किया।

मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने मानसून आने से पूर्व बरसात के पानी की निकासी सुचारू रूप करने हेतु तथा स्टेशन यार्ड में आउटलेट और नालियों को साफ-सफाई पर विशेष निगरानी रखने हेतु संबंधित को निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि संरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है आपात स्थितियों से निपटने के लिए अपनी टीमों को हाई अलर्ट पर रखें उनसे बात करें और कर्मचारियों को सतर्क रहने के लिए प्रेरित करें।

इसके पश्चात बुढ़वल स्टेशन पर पैनल रूम, सर्कुलेटिंग एरिया तथा यार्ड का पुश ट्रॉली के माध्यम से निरीक्षण किया। यार्ड में उन्होंने प्वाइंट क्रॉसिंग का मेजरमेंट तथा थिक वेव स्विच का निरीक्षण किया।


निरीक्षण के क्रम में गोण्डा स्टेशन पहुंचने पर मण्डल रेल प्रबन्धक द्वारा पुश ट्रॉली के माध्यम से यार्ड में प्वाइंट एवं क्रॉसिंग का निरक्षण किया गया। इसके पश्चात गोण्डा स्टेशन पर स्थित क्रू लॉबी में मंडल रेल प्रबंधक की अध्यक्षता में ‘ शटिंग मेला ‘ का आयोजन किया गया।

जिसमें शंटिंग के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियां ,ऑटोमेटिक ब्लॉक खंड की वर्किंग ,आने वाली नॉन इंटरलॉक वर्किंग कार्य प्रणाली के विषय में अद्यतन जानकारी प्रदान की गई। इस मौके पर कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनी गई और उनका निदान भी किया गया।

इस शांटिंग मेला में लोको पायलट , सहायक लोको पायलट , गार्ड , कांटा वाला और स्टेशन मास्टर संवर्ग के कर्मचारियों ने भाग लिया। इसके उपरान्त मण्डल रेल प्रबन्धक महोदय ने आर आर आई पैनल का निरीक्षण किया।


इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक, वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर (तृतीय), वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरडी), वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर (परि.), वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर (टीआरएस)मण्डल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर, एरिया मैनेजर (गोण्डा) एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button