उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने ग्रामीण और अर्ध-शहरी बाजारों में प्रीमियर शाखाओं का किया शुभारंभ

लखनऊ : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने आज एक कार्यक्रम में अपनी नई यूनियन प्रीमियर शाखाओं का शुभारंभ किया.

ग्रामीण और अर्ध-शहरी (रूसू ) बाजारों में यूनियन बैंक के सम्मानित ग्राहकों के लिए यूनियन प्रीमियर एक विशिष्ट शाखा बैंकिंग अनुभव है. वैयक्तिकृत और त्वरित बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए डिज़ाइन की गई ये शाखाएं रूसू बाजारों में उच्च मूल्य वाले ग्राहकों के लिए समग्र सेवा समाधान के अंतर्गत उत्पादों और सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करेंगी.
प्रत्येक यूनियन प्रीमियर ग्राहक को उनकी बैंकिंग आवश्यकताओं अनुसार समाधान देने हेतु एक पर्सनल रिलेशनशिप मेनेजर का एक्सेस होगा.
प्रीमियर शाखाएँ ग्राहकों की आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए शांत और शानदार बैंकिंग अनुभव प्रदान करेंगी, यूनियन प्रीमियर शाखाएँ नवीनतम डिजिटल तकनीकों से सुसज्जित हैं, जिसके माध्यम से निर्बाध और कुशल बैंकिंग सुनिश्चित की जाती है. ग्राहक न्यूनतम निर्धारित समय अवधि के साथ त्वरित सेवाओं का आनंद लेंगे, जिससे उनका बैंकिंग अनुभव तेज़ और झंझट-रहित होगा.
शुभारंभ के अवसर पर, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की प्रबंध निदेशक एवं सीईओ ए. मणिमेखलै ने बताया कि यूनियन प्रीमियर शाखाओं का शुभारंभ हमारे सभी मूल्यवान ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग अनुभव प्रदान करने के हमारे निरंतर प्रयासों का प्रमाण है. हम यह सुनिश्चित करने के लिए समर्पित हैं कि हमारे सभी रूसू ग्राहकों को सर्वोत्तम सेवाएँ प्राप्त हों और वे एक ऐसा बैंकिंग अनुभव प्राप्त करें जो विश्व स्तरीय और कुशल दोनों हो।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button