उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पीएनबी रक्षक प्लस परिशिष्ट के माध्यम से पीएनबी ने, भारतीय सेना के साथ साझेदारी को सुदृढ़ किया

लखनऊ : सशस्त्र बलों को अपना सुदृढ़ सहयोग प्रदान करने के लिए, देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पीएनबी ने  01अप्रैल 2024 से अपनी प्रमुख योजना – “पीएनबी रक्षक प्लस” के अंतर्गत भारतीय सेना के सभी सेवारत कर्मियों के लिए बीमा कवरेज और अन्य लाभों में वृद्धि की है |

अतिरिक्त महानिदेशक कार्मिक सेवाएं (एडीजी पीएस) निदेशालय, एडजुटेंट जनरल की शाखा, सेना मुख्यालय के कार्यालय में, पीएनबी के कार्यपालक निदेशक कल्याण कुमार और लेफ्टिनेंट जनरल वी श्रीहरि, एवीएसएम, एससी, एसएम, महानिदेशक जनशक्ति नियोजन और कार्मिक सेवाओं और दोनों पक्षों “बैंक और भारतीय सेना” के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में पीएनबी के मुख्य महाप्रबंधक सुनील अग्रवाल और मेजर जनरल वी के पुरोहित, एवीएसएम, वाईएसएम, एसएम, अतिरिक्त महानिदेशक कार्मिक सेवाए ने वर्तमान समझौता ज्ञापन के परिशिष्ट पर हस्ताक्षर किए।
भारतीय सेना के सभी सेवारत कर्मियों के लिए पीएनबी रक्षक प्लस योजना के बढ़े हुए लाभ हैं
व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा
रुपये 1 करोड़,
हवाई दुर्घटना बीमा
रुपये 1.5 करोड़,
स्थायी/आंशिक दिव्यांगता कवरेज रुपये 1 करोड़,
ऑपरेशंस के दौरान मृत्यु होने पर अतिरिक्त कवर
रुपये 10 लाख,
परिवहन सहित आयातित दवाओं की लागत
रुपये 10 लाख तक
एयर एम्बुलेंस की लागत
रुपये 10 लाख तक।
इसके अतिरिक्त रक्षक खाताधारकों के आश्रितों और परिवारों को कई अन्य लाभ प्रदान किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button