उत्तर-प्रदेशबाराबंकीलखनऊ

यदि केजरीवाल रिश्वतखोरी ना करते तो आज उनको कोई बदलाखोरी का डर नही सताता : वीरेन्द्र सचदेवा

अरविंद केजरीवाल की सीबीआई द्वारा गिफतारी पर प्रतिक्रिया

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नेताओं द्वारा 2022 में दायर केस में अरविंद केजरीवाल की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी दिल्लीवासियों के लिए कोई आश्चर्य की बात नहीं है।

सीबीआई के पास पहले से ही एक अलग मूल मामला था जिसमें केजरीवाल को पहले भी सीबीआई कार्यालय बुलाया गया था और मनीष सिसोदिया पहले से ही इसमें गिरफ्तार हैं।

मनीष सिसोदिया के बाद अरविंद केजरीवाल की भी कांग्रेस द्वारा दर्ज केस में गिरफ्तारी न्याय की मांग थी।

इसलिए केजरीवाल की यह गिरफ्तारी और अदालत में पेशी कोई आश्चर्य की बात नहीं है और यह केवल कानूनन प्रक्रिया का अंतिम चरण है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि जिस तरह की कटाक्ष पूर्ण टिपण्णी उच्च न्यायालय के फैसले पर कल शाम से “आप” नेता कर रहे हैं वह उनके लोकतंत्र में न्यायपालिका में विश्वास की कमी को दर्शाता है।

सचदेवा ने कहा है “आप” एवं विपक्ष के जिन नेताओं को यह लगता है कि अरविंद केजरीवाल के प्रति कोई बदले की राजनीति चल रही है उनको समझना होगा यदि केजरीवाल रिश्वतखोरी ना करते तो आज उनको कोई बदलाखोरी का डर नही सताता।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button