उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने कार्य प्रगति की समीक्षा की

मानसून की तैयारी, संरक्षा और ढांचागत कार्यों की समीक्षा, क्रू-प्रबंधन पर बल

नई दिल्ली : उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने उत्‍तर रेलवे के प्रमुख विभागाध्‍यक्षों और मंडल रेल प्रबंधकों के साथ  उत्‍तर रेलवे की कार्य प्रगति की समीक्षा की। नई दिल्ली स्थित उत्तर रेलवे मुख्यालय में आयोजित इस बैठक में आगामी मानसून के मद्देनजर संरक्षा बढ़ाने, समयपालनबद्धता और परिचालन की दक्षता पर विशेष ध्यान दिया गया।

मानसून लगभग आने वाला है, अत: भारी बारिश और खराब मौसम की स्थिति से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए मानसून की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है । महाप्रबंधक ने सभी संबंधित विभागों को मानसून से निपटने के लिए बुनियादी ढांचे, उपकरणों और रेलगाड़ियों के सुचारु परिचालन की तैयारियों का आंकलन करने का निर्देश दिया।
उन्होंने रेलपथों पर विद्युत संरक्षा के साथ-साथ रेलगाड़ियों की निर्बाध आवाजाही के लिए रिले और पैनल रूम में संरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने पर भी जोर दिया। बुनियादी ढांचे का विकास चर्चा का एक अन्य मुद्दा रहा, जिसमें चल रही परियोजनाओं, मौजूदा सुविधाओं के रखरखाव और उत्तर रेलवे की दक्षता और क्षमता बढ़ाने के लिए नई प्रौद्योगिकियों के कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित किया गया।

महाप्रबंधक ने क्रू-चेंजिंग पॉइंट पर क्रू-चेंज के कारण रेलगाड़ियों के रुकने मामलों का जायजा लिया और मण्डलों को निर्देश दिया कि वे क्रू-चेंजिंग को यथासंभव कम समय में पूरा करें ताकि क्रू-चेंजिंग के कारण रेलगाड़ियों के चलने में होने वाली देरी को कम किया जा सके।
उत्‍तर रेलवे अपने ग्राहकों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button