उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राजधानी में 7 जुलाई से आरम्भ होगा सतरंगी कार्यक्रम

बच्चों और युवाओं को अभिव्यक्ति का मंच देगा ' सतरंगी '

लखनऊ । बच्चों एवं युवाओं में छिपी हुई प्रतिभा को उजागर कर उन्हें उनकी अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आगामी 7 जुलाई से आरम्भ होने वाले पारिवारिक कार्यक्रम सतरंगी का आज अवध इन होटल विशाल खण्ड गोमती नगर में पोस्टर का विमोचन किया गया।

जे पी एस स्टार 11 के तत्वावधान और इमपल्स सिने इंटरटेनमेंट के सहयोग से आरम्भ हो रहे पारिवारिक कार्यक्रम सतरंगी के संयोजक अरविन्द सक्सेना ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन प्रतिभावान बच्चों और युवाओं को उनकी अभिव्यक्ति को मौका देना है जो किसी भी मंच पर अभी तक अपनी प्रतिभा को दिखा नहीं पाएं हैं, चाहे वह नृत्य हो, गायन हो या अभिनय। य़ह कार्यक्रम राजधानी में आगामी 7 जुलाई से आरम्भ होगा, जो लखनऊ के बाद उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में भी आयोजित किया जाएगा।

इमपल्स सिने इंटरटेनमेंट के निदेशक प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्यक्रम लोगों के जीवन में खुशियों के रंग भर देगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से जो प्रतिभावान कलाकार आगे आयेंगे, उन्हें अपने खुद के प्रोडक्शन हाउस के जरिए उचित प्लेटफॉर्म प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर श्वेता श्रीवास्तव, अंकिता बाजपेयी, रिचा तिवारी, नेहा वर्मा, शालिनी दीक्षित, आरती शुक्ला, आशीष शर्मा, इं. दिनेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ लाल जी मौर्य, सीमा बिरमानी, तरुण लखनवीं ने भी सतरंगी कार्यक्रम पर अपने विचार रखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button