उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मण्डल रेल प्रबंधक ने किया लखनऊ-सुलतानपुर-खुन्डौर-अयोध्या कैंट–लखनऊ रेलखंड का निरीक्षण

संरक्षा एवं परिचालन साहित समस्त व्यवस्थाओं का किया अवलोकन तथा विकास कार्यों की प्रगति को जांचा

लखनऊ : 19 जून 0224 को मण्डल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ,  एस. एम. शर्मा ने अन्य अधिकारियों के साथ मण्डल के लखनऊ-सुलतानपुर-खुन्डौर-अयोध्या कैंट–लखनऊ रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए निरीक्षण किया एवं ट्रैक की संरक्षा और सुरक्षा को गहनता से परखा I

इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुसाफिरखाना, खुन्डौर,पीपरपुर एवं भरतकुंड स्टेशनों पर पहुंचकर रेल परिचालन प्रणाली, संरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधाओं सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं एवं इनके उन्नयन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्राप्त की तथा इस संबंध में संबंधितों को आवश्यक निर्देश पारित किए इ

इस निरीक्षण के प्रमुख बिन्दु क्रमवार निम्नवत हैं:-•

मण्डल रेल प्रबंधक ने मुसाफिरखाना स्टेशन पर पहुंचकर महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी एक्ट द्वारा रेलवे भूमि में जल संचयन एवं संग्रहण के कार्य का अवलोकन किया इ

इसके साथ ही उन्होंने स्टेशन एवं परिसर का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता, पानी की उपलब्धता संरक्षा एवं परिचालन से जुड़े कार्यालय उनकी कार्यप्रणाली तथा रिकार्ड, यूटीएस/पीआरएस काउन्टर, एचआरएमएस पर अवकाश का डिजिटलीकरण, रेलकर्मियों के आवास इत्यादि को जांचा.

इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के साथ संवाद करते हुए उनके रेल संचालन एवं संरक्षा संबंधी ज्ञान को परखते हुए उनको उत्तम सेवाओं हेतु प्रोत्साहित किया तथा यात्रियों के साथ भी संवाद स्थापित करके उनकी रेल सम्बन्धी अपेक्षाओं की जानकारी प्राप्त की I इसके अतिरिक्त उन्होंने इस स्टेशन पर रेल आय को बढ़ाने वाले विभिन्न उपायों की संभावनाओं की समीक्षा भी की.

• खुन्डौर स्टेशन पर पहुंचकर मण्डल रेल प्रबंधक ने साइडिंग का निरीक्षण किया I इस दौरान उनको स्थानीय नागरिकों एवं ग्रामीणों द्वारा रेलवे से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया.


• पीपरपुर स्टेशन पर उन्होंने स्टेशन परिसर एवं प्लेटफॉर्म, पानी की व्यवस्था, यूटीएस, इत्यादि का अवलोकन किया तथा पैनल रूम में पहुंचकर वहाँ का निरीक्षण किया तथा कार्यरत कर्मचारियों से संरक्षा संबंधी संवाद किया I इसके अतिरिक्त उन्होंने सुलतानपुर- पीपरपुर खंड पर स्थित क्रॉसिंग संख्या 36 पर निर्माणाधीन लिमिटेड हाईट सबवे के कार्य की प्रगति का अवलोकन भी किया.

• मण्डल रेल प्रबंधक ने भरतपुर स्टेशन पर पहुंचकर पैनल रूम, स्टेशन और परिसर का निरीक्षण किया तथा कर्मचारियों से संवाद किया.

इस निरीक्षण के दौरान मण्डल रेल प्रबंधक ने भीषण गर्मी के कारण ट्रैक में होने वाले बदलाव के प्रति कर्मचारियों को सचेत रहते हुए कार्य करने की बात कही साथ ही उन्होंने सभी कर्मचारियों का आवाहन करते हुए सभी को गर्मी से अपना बचाव करते हुए स्वस्थ रहकर कार्य करने की बात पर विशेष बल दिया I आज के इस निरीक्षण में मण्डल के अनेक विभागों के शाखाध्यक्षों सहित अन्य रेलकर्मी उपस्थित रहे इ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button