उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीपंजाबबड़ी खबरलखनऊ

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी को भारत सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाये जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया

  • लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी को भारत सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाये जाने पर पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। प्रदेश के सभी जनपदों में कार्यकर्ता मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार कर रहे हैं।
  1. रालोद मुख्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशियां मनाई। रालोद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे को मिठाई खिलाकरजयन्त चौधरी को मंत्री बनाये जाने पर बधाई दी। इस अवसर पर रालोद नेताओं ने राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे की अगुवाई में सड़कों पर मिठाई बांटकर खुशियां मनाई।

दुबे ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी को मंत्री बनाये जाने पर कहा कि उनके मंत्री बनने से देश के किसानों, कामगारों और नौजवानों में उत्साह का संचार हुआ है और पार्टी के सभी बड़े बुजुर्ग कार्यकर्ता साथी गांव और खेत खलिहानों में खुशी की लहर दौड गई है।

जयंत चैधरी के संघर्ष से सियासत तक के इस सफर में जिन लोगों ने उन्हें सहयोग किया और उनकी हिम्मत बढ़ाने में हमेशा डटे रहे और आगे बढ़कर संघर्ष का रास्ता दिखाया वह सारे लोग उनके इस मुकाम तक पहुंचने पर बहुत ही हर्षित है।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों में प्रदेश प्रवक्ता सम्राट सिंह चौहान वरिष्ठ नेता किरन सिंह, प्रदेश महासचिव रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, महेश पाल धनगर, जिलाध्यक्ष रामसेवक रावत, विवेक पाण्डेय, मुकेष वर्मा, विपिन द्विवेदी, ऋषभ गुप्ता, अषोक तिवारी, जगजीवन राम, एस. पी. बघेल, सुरेन्द्र धनगर, मनोहर मौर्य आदि लोग थे।

 

 

Related Articles

Back to top button