उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने हर्ष मल्होत्रा के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने का स्वागत किया 

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली से नव-निर्वाचित सांसद  हर्ष मल्होत्रा को प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा नव-गठित मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री के रूप में शामिल किए जाने का स्वागत किया है।

सचदेवा ने कहा है कि हर्ष मल्होत्रा मेरे लंबे समय के सहयोगी रहे हैं जिन्होंने अपने 3 दशकों से अधिक के राजनीतिक कैरियर में दिल्ली में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए काम किया है।

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर के रूप में मल्होत्रा के कार्यकाल को याद करते हुए, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि उस समय अनेक विकास परियोजनाओं को शुरू करवा कर उन्होने अपने प्रशासनिक कौशल का परिचय दिया था।

सचदेवा ने विश्वास व्यक्त किया है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में  मल्होत्रा की उपस्थिति दिल्ली के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के लिए एक सम्मान है और इससे केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली में प्रायोजित विकास कार्यों में तेजी आएगी।

 

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button