उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

संविधान से जनता को आरक्षण और अधिकार मिले, भाजपा इसे मिटा देना चाहती है : राहुल गांधी 

संविधान से जनता को आरक्षण और अधिकार मिले, भाजपा इसे मिटा देना चाहती है : राहुल गांधी

इंडिया गठबंधन की सरकार आने पर किसानों का कर्ज माफ होगा, एमएसपी की कानूनी गारंटी मिलेगी

अग्निवीर योजना हिंदुस्तान की सेना और जवानों का अपमान है

नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा का चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव है। भाजपा नेता खुलकर कह रहे हैं कि अगर वे चुनाव जीत गए तो संविधान को बदल देंगे। संविधान देश के गरीबों की आवाज है। इससे जनता को आरक्षण और तमाम अधिकार मिले। लेकिन, भाजपा इसे मिटा देना चाहती है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को पंजाब के लुधियाना में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके पिता बलकौर सिंह से मुलाकात की। राहुल गांधी ने शहीद अग्निवीर अमृतपाल सिंह के गांव कोटली कलां में उनके परिजनों से भी मुलाकात भी की।

विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ लोगों को आपस में लड़ाने का काम किया और फिर देश की संपत्ति अडानी जैसे बड़े अरबपतियों को सौंप दी। नरेंद्र मोदी ने पिछले दस साल में किसानों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने अरबपतियों का कर्ज माफ किया, मगर किसानों को उन्होंने तीन काले कानून दिए। किसान सड़कों पर उतरे, 700 किसान शहीद हुए। किसानों ने मोदी सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी मांगी, नरेंद्र मोदी ने साफ मना कर दिया। आज किसानों को फसलों का सही दाम नहीं मिल रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने प्रति वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन, उन्होंने अडानी-अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए जीएसटी और नोटबंदी लागू कर रोजगार देने वाले छोटे व मध्यम व्यवसायों को खत्म कर दिया।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी अग्निवीर योजना ले आए। यह योजना हिंदुस्तान की सेना और जवानों का अपमान है। केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना रद्द की जाएगी।

पंजाब में बढ़ती नशाखोरी का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब में ड्रग्स की समस्या बढ़ती ही जा रही है। इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। पंजाब को अपनी पूरी ताकत के साथ ड्रग्स के खिलाफ लड़ना चाहिए।

राहुल गांधी ने जनता से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों को जिताने की अपील करते हुए पार्टी के घोषणापत्र में किए वादे दोहराए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र देश के किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं की आवाज है। नरेंद्र मोदी ने 22 अरबपति बनाए हैं, हम करोड़ों लखपति बनाएंगे। केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार आने पर एमएसपी की कानूनी गारंटी मिलेगी। फसल बीमा योजना में परिवर्तन कर फसल का नुकसान होने पर 30 दिनों के भीतर सीधे बैंक खाते में भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। खेती के सामान को जीएसटी मुक्त किया जाएगा। केंद्र में खाली पड़े 30 लाख पद भरे जाएंगे। युवाओं को अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम के तहत एक साल में एक लाख रूपये दिए जाएंगे। गरीब परिवार की एक महिला को सालाना एक लाख रूपये दिए जाएंगे। गरीबों को हर महीने पांच किलो की जगह दस किलो मुफ्त अनाज दिया जाएगा। मनरेगा में न्यूनतम मजदूरी 400 रूपये मिलेगी।

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button