उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उत्तर पश्चिम लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी योगेन्द्र चंदोलिया के समर्थन में उतरे भाजपा के कई बड़े सितारे

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के अंतिम दिन उत्तर पश्चिम लोकसभा में जबरदस्त रोड़ शो हुआ जिसमें राजनीतिक और रुपहले पर्दे के लोकप्रिय सितारे उतर आए। भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र चंदोलिया के समर्थन में आज राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह के अलावा महाभारत में द्रोपदी का किरदार निभाने वाली रूपा गांगुली रथ पर साथ रहीं और रोड के दोनों ओर खड़ी जनता का अभिवादन करके योगेंद्र चंदोलिया के लिए वोट की अपील की।

एम टू के रोहिणी से अवंतिका, मंगोलपुरी, सुल्तानपुरी, किराड़ी, मुबारकपुर, मदनपुर जैसे ग्रामीण क्षेत्र होते हुए कंझावला, घेवरा मोड़, मुंडका, नांगलोई, पीरागढ़ी होते हुए आउटर रिंग रोड से रोहिणी सेक्टर सात लोकसभा कार्यालय तक रोड शो समाप्त हुआ।

रोड शो में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। बाहरी दिल्ली जिलाध्यक्ष राम सिया शरण अपनी टीम के साथ कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए आगे-आगे चल रहे थे। भरी दोपहर और भयंकर गर्मी में कार्यकर्ताओं का जोश काफी उच्चा था। रोड़ शो की समाप्ति पर प्रत्याशी योगेंद्र चंदोलिया ने सभी समर्थकों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

 

Related Articles

Back to top button