उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लोकतंत्र को बचाने की बात करने वाली कांग्रेस सबसे ज्यादा लोकतंत्र का गला घोटने वाली पार्टी है : मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रामवीर सिंह बिधूड़ी और बांसुरी स्वराज के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री  मोहन यादव ने आज नई दिल्ली लोकसभा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज और दक्षिणी दिल्ली लोकसभा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया और कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने देश को सबसे पहले रखा है जबकि कांग्रेस के लिए परिवार पहले आता है।

मोहन यादव ने कहा कि यह चुनाव परिवारवाद के खिलाफ है क्योंकि एक तरफ देश के लिए सब कुछ करने वाला व्यक्ति और दूसरी तरफ देश की सारी ताकतों को एक ही परिवार में डालने की होड़ है। इसके साथ ही दिल्ली में एक ऐसी पार्टी है जिसकी शुरुआत ही झूठ के साथ शुरु हुई थी और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल की झूठ के आगे तो शायद एवरेस्ट की चोटी की ऊंचाई भी छोटी पड़ जाए।

मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के वक्त किसी भी प्रकार की आजादी नहीं थी चाहे वह प्रेस की हो या फिर जनता की और वह कांग्रेस कह रही है कि वह संविधान बचाएगी। उन्होंने कहा कि संविधान के साथ सबसे ज्यादा खिलवाड़ कांग्रेस ने किया है और 100 से ज्यादा संशोधन कांग्रेस ने करवाई थी। इतना ही नहीं इनके आरक्षण देने का काम भी तुष्टिकरण से प्रभावित है। इसका सबसे ताजा उदाहरण कर्नाटका है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि अम्बेडकर साहब ने कहा था कि इस देश में धर्म आधारित आरक्षण नहीं हो सकता। आज कांग्रेस के पास अपनी राजनीतिक वजूद नहीं है लेकिन सपना देख रहे हैं कि वे देश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।

 

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button