उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना के बाद आया मंत्री आतिशी का बयान सिर्फ एक बौखलाहट और हताशा है : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना के बाद आया मंत्री आतिशी का बयान सिर्फ बौखलाहटऔर हताशा है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री आवास में अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में एक महिला के अधिकारों का हनन हुआ है, उसके साथ मारपीट की गई है, उससे आम आदमी पार्टी का आपराधिक चरित्र सामने आता है। आज तक इस बारे में मुख्यमंत्री से इस पूरे प्रकरण पर कुछ नहीं बोला गया है, ऐसे में मंत्री आतिशी को इस सवाल का जवाब भी देना चाहिए।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि तीन दिन पहले जब संजय सिंह इस बात को स्वीकार कर रहे थे कि मुख्यमंत्री आवास पर घटना हुई है, मारपीट हुई है, मुख्यमंत्री उसका संज्ञान लेंगे तो उस वक्त आतिशी कहां थीं।

आज जब स्वाति मालीवाल वाले मामले में विभव पर शिकंजा कस रहा है और अरविद केजरीवाल संदेह के घेरे में आए हुए हैं तो हताशा और निराशा में मंत्री आतिशी इस तरह के बयान दे रही हैं।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि इस पूरे प्रकरण का सच सामने आना चाहिए और एक गुंडे को बचाने के लिए अरविंद केजरीवाल जो साजिश कर रहे हैं वह कभी कामयाब नहीं होगा क्योंकि आज पूरा देश सुश्री स्वाति मालीवाल की सम्मान की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जो भी इसमें दोषी हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो।

–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button