उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सोनकर समाज ने सदैव राजनाथ सिंह को समर्थन दिया : नीरज सिंह

लखनऊ : शनिवार को लखनऊ स्थित कैसरबाग सब्जी मंडी में सोनकर समाज द्वारा आयोजित सामाजिक बैठक के मंच से मुख्य अतिथि नीरज सिंह ने सभा के मध्य आगामी चुनाव को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए देवतुल्य जनता-जनार्दन से लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से  राजनाथ सिंह को कमल का बटन दबाकर पूर्ण बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी को सिर्फ वादों की नहीं, कर्मों की भी पहचान है। उन्होंने सोच ईमानदार, काम दमदार, लखनऊ बोले 5 लाख पार, फिर एक बार मोदी सरकार के नारे के साथ जनता का आवाह्न किया। अंत में उन्होंने कहा कि आज भारत देश सिर्फ देश तक ही सीमित नहीं, विदेश से भी जुड़ रहा है, और सोनकर समाज ने सदैव राजनाथ सिंह जी को समर्थन दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाली भाजपा सरकार गरीब, युवा, किसान, महिला और वंचित वर्ग को समर्पित है।

पेपर मिल कॉलोनी स्थित तिकोनिया पार्क, निशांतगंज की पांचवी गली के नुक्कड़ सभाओ में सम्मलित होकर भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह को वोट देने की अपील किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button