उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पद्मश्री राज बिसारिया को समर्पित नि:शुल्क 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन थिएटर वर्कशॉप 01 जून से

लखनऊ। नव अंशिका फाउंडेशन और थिएटर एंड फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से उत्तर प्रदेश के युवक युवतियों को रंगमंच, फिल्म और टीवी में अभिनय आदि के प्रशिक्षण के लिए :नि:शुल्क 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन थिएटर वर्कशॉप का आयोजन हजरतगंज सप्रू मार्ग स्थित दिलीपपुर टावर, 20, ए.बी ब्लॉक तृतीय तल मे सक्रिय फिल्म अकादमी परिसर में 01 जून 2024, 11 बजे से 5.30 बजे तक आयोजित होने जा रही हैं I

इस अवसर पर नव अंशिका फाउंडेशन की अध्यक्ष नीशू त्यागी ने बताया कि रंगमंच की दुनिया में लखनऊ की पहचान पद्मश्री राज बिसारिया का निधन हो गया है। 88 वर्षीय राज बिसारिया रंगमंच और अभिनय की दुनिया में ‘राज साब’ के नाम से जाना जाता था।

राज बिसारिया संस्था भारतेन्दु नाट्य अकादमी के संस्थापक निदेशक रह चुके हैं। उनसे हर रंगकर्मी को सौ फीसदी समर्पण और पूर्ण अनुशासन का गुण आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने हमेशा शौकिया रंगकर्म के बजाए प्रोफेशनल रंगकर्म को प्रोत्साहित किया और प्रशिक्षण पर जोर दिया। इसी कड़ी में पद्मश्री राज बिसारिया को समर्पित रंगकर्म प्रशिक्षण के लिए समय समय पर नाट्य प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन कराते रहेगे।

समाजसेवी, रंगकर्मी, सचिव एवं नाटय गुरु थिएटर एंड फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन दबीर सिददीकी ने बताया कि नीशू त्यागी , दिनेश वर्मा, वरिष्ठ फिल्मविद् आशीष कश्यप आदि के मार्गदर्शन एवं निर्देशन मे पद्मश्री राज बिसारिया को समर्पित नि:शुल्क 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन थिएटर वर्कशॉप 01 जून से 30 जून 2024 समय 11 बजे से 05 बजे तक फिल्म अकादमी, दिलीपपुर टॉवर सप्प्रू मार्ग हजरतगंज लखनऊ में 5 साल से लेकर 60 साल तक के उत्तर प्रदेश के युवक युवतियों प्रतिभाग कर सकते है।

 

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button