उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

निर्दलीय प्रत्याशी का पर्चा हुआ ख़ारिज, फूट-फूट कर रोया 

जौनपुर। नामाकंन का समय समाप्त होने के बाद मंगलवार की नामाकंन पर्चो का जांच हुई, जांच में जौनपुर सीट से निर्दल प्रत्याशी अमित कुमार सिंह का पर्चा खारिज हो गया। अपना पर्चा रद्द होने के बाद अमित सिंह कलेक्टेªट परिसर में फूट फूटकर रो पड़ा। पर्चा खारिज होने का जिम्मेदार उसने अधिवक्ता और नामाकंन कराने वाले अधिकारियो को ठहराया।

जिले के दरियावगंज गांव के निवासी अमित कुमार सिंह पुत्र राजेश सिंह ने जौनपुर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए नामाकंन के अंतिम दिन यानी छह मई को एक सेट में पर्चा दाखिल किया था। आज नामाकंन पत्रों की जांच में उनके दस्तावेज में जमानत राशि का चलान न होने के कारण पर्चा निरस्त कर दिया। पर्चा खारिज होने के बाद अमित सिंह फूट फूटकर रो पड़े।

उन्होने रोते हुए मीडिया को बताया कि मैने नामाकंन भरने के लिए बीते 30 अप्रैल को 25 हजार रूपये जमा किया था उसकी चालान भी मैने वकील को दिया था। वकील ने मेरे नामाकंन के साथ चालान नही लगाया। उसने नामाकंन में लगे अधिकारियों पर भी आरोप लगाया कि पर्चा लेते समय किसी ने नही बताया कि चालान नही लगाया गया है यदि बताया होता तो मैं उसे लगा देता।

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button