उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राजनाथ सिंह  के व्यक्तित्व की अलग ही पहचान : अजय भट्ट

लखनऊ : कानपुर रोड स्थित कैंट विधानसभा के अंतर्गत कृष्णनगर, अवस्थी लॉन में ब्राह्मण परिवार के द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी एवम मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी शुरुआत केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा भगवान परशुराम पर पुष्प अर्पित करके और दीप प्रज्ज्वलित करके की गई।

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि  राजनाथ सिंह  के व्यक्तित्व की अलग ही पहचान है। भारत सरकार रक्षा मंत्री राजनाथ ने भारत को रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने संकल्प के साथ सैन्य उपकरणों का उत्पादन भारत में ही किया जाए इसके लिए राजनाथअन्य देश से समझौता कर देश में उत्पादन यूनिट स्थापित की जा रही है। लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह जी के समर्थन में एक छोटा सा गिलहरी प्रयास करने आप सबके बीच आया हूं कि 20 मई को कमल का बटन दबाकर राजनाथ सिंह जी को तीसरी बार भारी मतों से विजय बनाएं।

अन्य कार्यक्रम में अजय भट्ट ने बर्लिंगटन चौराहे स्थित भाजपा मध्य विधानसभा चुनाव कार्यालय में कायस्थ समाज के साथ बैठक में राजनाथ सिंह को भारी मतों से विजई बनाने की अपील की।

कार्यक्रम में पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री रवींद्र शुक्ला, लखनऊ ब्राह्मण परिवार अध्यक्ष शिवशंकर अवस्थी,पूर्व सदस्य विधानपरिषद अरविंद त्रिपाठी ‘गुड्डू’, पूर्व महापौर संयुक्त भाटिया, अयोध्या धाम से पधारे संत गण एवं बड़ी संख्या में विशिष्टगण उपस्थित हुए।

 

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button