उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली में आज भ्रष्टाचार के लिए बदनाम सरकार राज कर रही है जिसने एक दशक में दिल्ली के विकास कार्यों की उपेक्षा की है : नितिन गडकरी

हरियाणा के पूर्व मुख्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नार्थ इस्ट दिल्ली संसदीय क्षेत्र के बुराड़ी में जनसभा को सम्बोधित किया

नई दिल्ली  : दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने आज से अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चांदनी चौक एवं दक्षिण दिल्ली संसदीय क्षेत्रों में एवं हरियाणा के पूर्व मुख्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उत्तर पूर्व दिल्ली संसदीय क्षेत्र में जनसभाओं को सम्बोधित किया।

शाम को केन्द्रीय मंत्री  नितिन गडकरी ने चांदनी चौक से प्रत्याशी प्रवीण खंडेलवाल के समर्थन में एक विशाल जनसभा को शास्त्री नगर में संबोधित किया और  खंडेलवाल को वोट कर जिताने की अपील की।

जनसभा में भाजपा के सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, प्रदेश भाजपा नेता  विजेन्द्र गुप्ता,  रेखा गुप्ता,  सतीश गर्ग,  अशोक गोयल,  राजेश भाटिया, चांदनी चौक जिला अध्यक्ष सरदार कुलदीप सिंह और केशवपुरम से जिला अध्यक्ष  वीरेंद्र गोयल, स्थानीय पार्षद  मनोज जिंदल, प्रवक्ता  शुभेनदू शेखर अवस्थी आदि उपस्थित थे।

दिल्ली में आज भ्रष्टाचार के लिए बदनाम सरकार राज कर रही है जिसने एक दशक में दिल्ली के विकास कार्यों की उपेक्षा की है : नितिन गडकरी

इसके विपरीत केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने दिल्ली के सड़क इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाया है, पर्यावरण स्वच्छता के लिए दिल्ली को लगभग 1800 इलैक्ट्रिक बसें दी हैं, रैपिड रेल एवं मैट्रो विस्तार में योगदान दिया है, यशोभूमी एवं भारत मंडपम जैसे विकास आधारित निर्माण किये हैं, विशाल ईको पार्क दिया।

गडकरी ने कहा कि देश एवं दिल्ली की पेयजल समस्या को हल करने के लिए नदियों को जोड़ने पर काम हो रहा है।

नितिन गडकरी ने कहा कि चांदनी चौक देश का व्यपारिक हृदय भी है इसीलिए भाजपा ने यहाँ से व्यापारी नेता को प्रत्याशी बनाया जो क्षेत्र की समस्याओं को समझ कर व्यपारिक गतिविधियाँ एवं रोजगार बढ़ाने का काम करेंगे।

देर शाम दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के जैतपुर में केन्द्रीय मंत्री  नितिन गड़करी ने जैतपुर में भाजपा प्रत्याशी  रामवीर सिंह बिधूड़ी के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष  योगिता सिंह एवं  गजेंद्र यादव, जिला महरौली अध्यक्ष  रणवीर तंवर और दक्षिण दिल्ली अध्यक्ष राजकुमार चौटाला सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी, पार्षद आदि उपस्थित थे।

नितिन गडकरी ने दिल्ली के विकास में  नरेन्द्र मोदी सरकार की जनहितकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुऐ कहा कि दक्षिण दिल्ली से प्रत्याशी रामवीर सिंह विधूड़ी विकास को समर्पित हैं और उनको दिया हर वोट दक्षिण दिल्ली को नये विकास आयमों से जोड़ेगा।*

उत्तर पूर्वी संसदीय क्षेत्र प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री  मनोहर लाल खट्टर ने आज बुराड़ी विधानसभा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा नेता  विष्णु मित्तल,  बृजेश राय,  नीलकांत बख्शी, जिलाध्यक्ष  पूनम चौहान एवं  मनोज त्यागी, प्रमुख कार्यकर्ता आनंद त्रिवेदी,  गुलाब सिंह राठौर,  अनिल त्यागी,  रेखा सिंहा,  कल्पना झा आदि सम्मलित हुए।

मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में सृजनात्मक दूरगामी परिणाम देने वाली जनहित की योजनाओं को आधार लेकर वोट मांग रही है तो सारी विपक्षी पार्टियों के पास देश हित के लिए कोई मुद्दा नहीं है भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनोज तिवारी के पास बताने के लिए एक लंबी विकास कार्यों की सूची है गठबंधन के पास दो नारों भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाल्लाह इशाल्लाह और तुम कितने अफजल मारोगे हर घर से अफजल निकलेगा के लिए कुख्यात और बदनाम प्रत्याशी है।
फैसला जनता जनार्दन ने करना है की राष्ट्रवाद या राष्ट्र को तोड़ने वाली शक्तियों का समर्थन करना है।

मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार का लक्ष्य सबको साथ लेकर सबके विकास की रचना करना अंत्योदय के सपने को साकार करना है कश्मीर से कन्याकुमारी तक आतंकवाद अंतिम सांसें गिन रहा है तो भारत विश्व पटल पर उभर कर अपनी विशिष्ट पहचान गढ़ रहा है चीन पाकिस्तान को भारत की सेना औकात बताने के लिए सीमा पर तत्पर तब विपक्ष एकजुट होकर देश के दुश्मनो की भाषा बोल रहा पाकिस्तान से घमंडिया गठबंधन के समर्थन में आवाज उठ रही है उन्होंने कहा कि चुनाव में फैसला देश के भविष्य का होना है इसलिए मतदान के दिन राष्ट्रवाद की पोषक भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने के लिए मनोज तिवारी बड़े मतों से विजयी बनायें।

 

Related Articles

Back to top button