उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कांग्रेस ने इंडिया अलायंस के साथ साझेदारी में दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटें जीतने का संकल्प लिया है : सुभाष चोपड़ा

कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को लेकर जनता में उत्साह है, कार्यकर्ता उत्साह के साथ पोलिंग बूथ तक उम्मीदवारों के पक्ष में काम करेगा :दीपक बावरिया

नई दिल्ली :   दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन कमेटी और कोऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष श्री सुभाष चोपड़ा और दिल्ली प्रभारी, कांग्रेस महासचिव श्री दीपक बाबरिया ने सातों लोकसभा सीटों के लिए बनी लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के सभी अध्यक्षों और जिला चुनाव प्रबंधन समितियों के अध्यक्षों, संयोजकों की एक बैठक को संबोधित किया। कांग्रेस पार्टी चांदनी चैक, उत्तर पश्चिम दिल्ली और उत्तर पूर्वी तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार दिल्ली में से चुनाव लड़ रहे है, वही अन्य चार लोकसभा क्षेत्रों से इंडिया गठबंधन सहयोगी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में भी चुनाव प्रचार करेंगी।

चुनाव प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन सुभाष चोपड़ा ने बताया कि कहा कि दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर संयुक्त प्रचार कमेटी बनाई गई है जो जिला स्तर से लेकर निचले स्तर तक कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में काम करेगी। इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के साथ समन्वय स्थापित करके दोनो पार्टी के कार्यकर्ता सातों लोकसभा सीटों पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर अपने-अपने क्षेत्र के लोकसभा उम्मीदवार के प्रचार करने के लिए उन्हें विजयी बनाने के लिए काम करना होगा।

सुभाष चोपड़ा ने कहा कि जिस तरह से हमारे नेता  राहुल गांधी जी आम जनता, वंचितों, गरीबों सहित देश की 95 प्रतिशत जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए हमें एक होकर लड़ाई लड़नी है और कामयाब होना है। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में, भाजपा ने न केवल गरीबों, मध्यम वर्ग, व्यापारियों, छोटे दुकानदारों, महिलाओं, युवाओं, किसानों और श्रमिकों के अधिकारों का हनन किया है बल्कि देश में रिकॉर्ड तोड़ बेरोजगारी और ऐतिहासिक महंगाई से जनता त्रस्त है तथा सरकार ने सिर्फ गिने चुने पूंजीपतियों के हितों के लिए काम किया है।

दीपक बाबरिया ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों की विजयी बनाने के लिए प्रत्येक बूथ स्तर पर जाकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि इस बार जनता में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को लेकर उत्साह है और बीजेपी को हराने का उस उत्साह को वोट के माध्यम से पोलिंग बूथ तक लेकर जाएँगे । उन्होंने कहा कि  भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए लोगों के अधिकारों, संविधान और लोकतंत्र को अपने निरंकुश शासन से कमजोर कर खत्म कर देना चाहती है। परंतु कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे और हमारे नेता श्री राहुल गांधी सड़क से संसद तक देशवासियों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहे है उनके हितों को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में  सुभाष चोपड़ा और दीपक बाबरिया के अलावा अ0भा0क0कमेटी के एससी. एसटी विभाग के चेयरमैन  राजेश लिलोठिया, उत्तर पूर्वी दिल्ली से लोकसभा उम्मीदवार डा. उदित राज, पूर्व सांसद कृष्णा तीरथ व  रमेश कुमार, दिल्ली के पूर्व मंत्री मंगतराम सिंघल, डा. नरेन्द्र नाथ, रमाकांत गोस्वामी, पूर्व विधायक  चो.  मतीन अहमद,  भीष्म शर्मा, नीरज बसोया, वीर सिंह धींगान,  हसन अहमद,  शीशपाल, निगम पार्षद  नाजिया दानिश, निगम प्रभारी  जितेन्द्र कुमार कोचर, वरिष्ठ नेता  चत्तर सिंह, कुणाल सहरावत, डॉ नरेश कुमार,  मुदित अग्रवाल,  जय करण चोधरी, श्री हरी किशन जिंदल, मो उस्मान,  जगजीवन शर्मा, श्री अनुज आत्रे सहित सभी जिला अध्यक्ष मौजूद थे।

 

Related Articles

Back to top button