उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा लखनऊ लोकसभा समन्वय समिति की बैठक आयोजित

लखनऊ : लखनऊ शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा लखनऊ लोकसभा समन्वय समिति की बैठक शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी एवं डॉक्टर शहजाद आलम के नेतृत्व में संपन्न हुई.

इस बैठक में इंडिया गठबंधन के लखनऊ लोकसभा के प्रत्याशी लखनऊ मध्य विधानसभा के विधायक  रविदास मल्होत्रा उपस्थित रहे इस अवसर पर मुख्य रूप से लखनऊ मंडल के प्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शरद मिश्रा प्रदेश कांग्रेस के सचिव एवं लखनऊ के प्रभारी अतुल सिंह लखनऊ लोकसभा के कोआर्डिनेटर Ekhlakh अहमद डेविड उपस्थित रहे.

बैठक में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के बीच वार्ड और विधानसभा स्तर पर तालमेल बनाकर पोलिंग स्टेशन और बूथ की इकाइयों को मजबूत करने पर चर्चा हुई. इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी श्री रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को बराबर सम्मान दिया जाएगा और निश्चित रूप से दोनों की ताकत मिलकर लखनऊ लोकसभा में इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित करेंगे. इस अवसर पर संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी एवं शहजाद आलम ने कहा की लखनऊ का एक-एक कांग्रेस जन इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जित!ने के लिए रात दिन मेहनत करेगा और गली-गली घूम कर उनका प्रचार प्रसार करेगा.

बैठक में मुख्य रूप से लखनऊ लोकसभा चुनाव प्रभारी बृजेश सिंह. पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला पूर्व मंत्री राजबहादुर अनसुया शर्मा  सिराज वाली खान .  ममता चौधरी कमलेश भारती एडवोकेट राजेश मिश्रा राजन एडवोकेट सरोज शुक्ला एडवोकेट प्रदीप सिंह एडवोकेट राजेंद्र शुक्ला प्रमोद सिंह अमरनाथ अग्रवाल शशांक त्रिपाठी अंशु आशुतोष मिश्रा नसीम खान सुबोध श्रीवास्तव नेम सिद्दीकी अरशद आजमी विनोद मिश्रा अर्शी राजा अंकित तिवारी अनस रहमान मनोज तिवारी राजेंद्र पांडे आरबी सिंह शाहनवाज मंगल मुनीश चौधरी रमेश मिश्रा आसिफ रिजवी शैलेंद्र तिवारी . सोशल मीडिया प्रभारी अमन यादव .आफताब मोहसिन मोहम्मद हाशिम सच्चिदानंद नाथ आदि पदाधिकारी गण उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button