उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के संकल्प के साथ चुनावी अभियान में जुटे हैं माकपा कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

नोएडा :  लोकसभा चुनाव में भाजपा हराओ, लोकतंत्र व देश बचाओ अभियान के तहत भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी व मजदूर संगठन सीटू के कार्यकर्ताओं ने आज नोएडा झुग्गी बस्ती सेक्टर- 76, 78, 50 आदि में घर-घर जाकर लोगों से जनसंपर्क कर लोकसभा सीट गौतमबुद्धनगर पर भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा को हराने के लिए इंडिया गठबंधन व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र सिंह नागर को उनके चुनाव चिन्ह साइकिल पर वोट देकर विजई बनाने की अपील किया।

चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए माकपा जिला प्रभारी व सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि मजदूर विरोधी, किसान विरोधी, जन विरोधी और देश विरोधी नीतियों को बदलने के लिए मौजूदा सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए भाजपा को इस चुनाव में हारना जरूरी है और इसी संकल्प के साथ सीपीआई (एम) व सीटू के कार्यकर्ता जोरदार तरीके से चुनावी अभियान चला रहे हैं और उक्त अभियान को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व माकपा नेता रेखा चौहान, गुड़िया देवी, सीमा, नेमवती, कल्पना शशि चौहान, गंगेश्वर दत्त शर्मा आदि ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button