उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कांग्रेस व आप के भ्रष्ट गठबंधन को सहन नहीं करेगी जनता : धनखड़

दिल्ली प्रभारी धनखड़ ने ली मोर्चा पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का भ्रष्टाचार की कच्ची नींव पर आधारित गठबंधन है। भ्रष्टाचार में लिप्त केजरीवाल सरकार देश की राजधानी में अराजकता का माहौल पैदा करना चाहती है। दिल्ली प्रदेश प्रभारी औमप्रकाश धनखड़ ने प्रदेश कार्यालय में मोर्चा पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि माननीय अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी को कानूनी रूप से वैध ठहराया है। अब केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देने के लिए किस बात और कौन सी नैतिकता का इंतजार कर रहे हैं। श्री धनखड़ ने पार्टी पदाधिकारियों का आह्वान किया कि दिल्ली के एक एक मतदाता तक केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खुलनी चाहिए।

प्रभारी धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का देश के संविधान में कोई विश्वास नहीं हैं। कांग्रेस का एक परिवार अपने आप को देश और संविधान से बड़ा मानता है, वहीं इनके गठजोड़ का साथी अरविंद केजरीवाल आजाद भारत के इतिहास में पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में बंद है, माननीय अदालत कह रही हैं कि आप के खिलाफ ठोस सबूत हैं, फिर भी अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि त्याग पत्र नहीं दूंगा और जेल से ही सरकार चलाऊंगा। अरविंद केजरीवाल और उनके गठबंधन के साथी देश में किस प्रकार का लोकतंत्र और संविधान चाहते हैं। लोकतंत्र में जनता को यह बताना जरूरी है।

धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में न्याय देने की बात कह रही है, कांग्रेस क्या शराब के घोटालेबाजों को बचाने को ही न्याय देने की बात कर रही है। शराब घोटालों में संलिप्त आम आदमी पार्टी राम राज्य की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि जो पार्टी शराब घोटाला करे, उनको राम राज्य की बात करना शोभा नहीं देती । दूसरी तरफ दिल्ली की जनता ने पिछले दस वर्षों में मोदी सरकार के विकास कार्यों को होते देखा है, गरीब कल्याण के कार्य होते देखे हैं, व्यवस्था परिवर्तन होते देखा है, भ्रष्टाचारियों को जेल के अंदर जाते देखा है। द्वारका एक्सप्रेस वे, केएमपी व केजीपी पर दौड़ते वाहन देख रहे हैं। कर्तव्य पथ पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित होते देखा है। प्रधानमंत्री संग्रहालय स्थापित होते देखा है। राष्ट्रीय युद्ध स्मारक स्थापित होते देखा है। जी-20 सम्मेलन में दुनिया के अग्रणी 29 देशों के मुखियाओं को गांधी जी की समाधि राजघाट पर एक साथ नमन करते देखा है। धनखड़ ने कहा कि अब की बार भाजपा 400 पार, फिर से मोदी सरकार । बैठक में सह प्रभारी डॉ अलका गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, संगठन महामंत्री पवन राणा सहित सभी मोर्चा के प्रभारी, सह प्रभारी, अध्यक्ष, महामंत्री और अभियान प्रमुख मौजूद रहे।

 

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button