उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

महापौर पद के लिए भाजपा पार्षद कृष्ण लाल ने नामांकन किया

महापौर और उप महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशियों की होगी जीत :  राजा इकबाल सिंह

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम में नेता विपक्ष राजा इकबाल सिंह के साथ ही वरिष्ठ भाजपा पार्षदों की उपस्थिति में महापौर पद के लिए भाजपा पार्षद कृष्ण लाल ने नामांकन किया। वहीं, उप महापौर पद पर नीता बिष्ट ने नामांकन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने दोनों जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले पार्षद व कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाया है। हम दोनों पदों पर जीत दर्ज करेंगे।

राजा इकबाल सिंह ने बताया कि आप सरकार के निगम में दो वर्ष हो गए हैं जिससे विकास की गति रूक गई है। आप ने जानबूझकर दिल्ली का विकास रोकने के लिए स्थायी समिति और वार्ड कमेटियों के अलावा तदर्थ और विशेष समितियों का गठन नहीं किया। जिसकी वजह से आप पार्षदों में भी नाराजगी है। वहीं, दिल्ली की जनता भी विकास रुकने से आप पार्टी से नाराज है।

राजा इकबाल सिंह ने बताया कि कृष्ण लाल शकरपुर वार्ड से भाजपा पार्षद हैं। जबकि उप महापौर पद पर प्रत्याशी नीता बिष्ट सादतपुर वार्ड से पार्षद है। दोनों पार्षदों के तौर पर कार्य प्रशंसनीय है।

महापौर पद के प्रत्याशी कृष्ण लाल ने बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता दिल्ली के विकास को रफ्तार देने का काम करना होगा। यह कार्य स्थायी समिति के गठन के बिना नहीं हो सकता है। महापौर बनने के एक माह के भीतर स्थायी समिति का गठन कराएंगे। साथ ही वार्ड कमेटियों का गठन कराएंगे। उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं व आवारा कुत्तों से होने वाली घटनाओं पर लगाम के लिए एक टास्क फोर्स भी गठित करेंगे।

नीता बिष्ट ने कहा कि पार्कों की स्थिति को सुधारेंगे साथ ही निगम स्कूलों की जो हालत आप सरकार के आने से खस्ता हो गई है उसको प्राथमिकता के आधार पर ठीक करेंगे। नामांकन के दौरान उप नेता जय भगवान यादव, भाजपा पार्षद योगेश वर्मा, अमित नागपाल, राजपाल, हरीश ओबेराय, शिखा राय, प्रवेश वाही, कमल बांगड़ी समेत कई वरिष्ठ पार्षद मौजूद रहे।

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button