उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

वाल्मीकि समाज एवं अन्य पार्टियों के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाजपा सदस्यता ली

लखनऊ : भाजपा महानगर कार्यालय पर लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने वाल्मीकि समाज से आए अन्य पार्टी के पदाधिकारियों को बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि अन्य पार्टी से आने वाले पदाधिकारी का कारवां अभी रुकने वाला नहीं है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी परियोजनाओ का नतीजा है कि समाज के विभिन्न दलों के पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

सदस्यता ग्रहण करने में मुख्य रूप से डॉ हरिराम सिंह, मो. फैजान, राकेश सिंह प्रदेश अध्यक्ष किसान मंच एवं समाजवादी पार्टी पूर्व नगर अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा नवल किशोर धानू ने अपने समर्थको एवं पदाधिकारी के साथ बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता ली।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button