रामलला के सूर्य तिलक दृश्य ने हर भारतीय को गौरवान्वित किया : ओम प्रकाश धनखड़

नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी औमप्रकाश धनखड़ ने रामनवमी के पावन पर्व पर प्रदेश कार्यालय में संयोजक विधानसभा,प्रभारी विधानसभा, प्रवासी विधान सभा और विस्तारक लोकसभा की संगठनात्मक बैठक ली। प्रभारी श्री धनखड़ ने बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
धनखड़ ने कहा कि आज अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक का दृश्य देख हर भारतीय अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत अपने पुराने सवर्णीम गौरव की ओर लोट रहा है। मोदी सरकार ने पिछले दस वर्षो में ढांचागत विकास के साथ सनातनी संस्कृति,विरासत और संस्कारों का पुनरुत्थान किया है।
दिल्ली प्रभारी ने कहा कि सभी के सपनों का भारत हकीकत में बदले यह मोदी की गारंटी है। नई तकनीक और नवाचार को अपनाते हुए भारत अगले पांच वर्षों में हर चीज का वैश्विक हब बनकर उभरे , यही हमारा का संकल्प है। वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल हो, यह हर भारतीय का सपना है और भाजपा का संकल्प । पिछले दस वर्षों में केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार ने वह करके दिखाया है। भारत को दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया, पीएम किसान सम्मान निधि के पैसे सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजे, फसल लागत मूल्य का डेढ़ गुणा लाभ मूल्य दिया। गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ नागरिकों को फ्री राशन दिया और अगले पांच वर्षों तक जारी रखने का संकल्प लिया गया है।
हर घर शौचालय, रसोई गैस, नल से शुद्ध जल, स्वच्छता से महिला उत्थान हुआ है, वही आधुनिक रेलवे स्टेशन, द्वारका एक्सप्रेस वे जैसे विश्वस्तरीय सड़क मार्ग, कृतव्य पथ पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित होने से दिल्ली की शान बढ़ी हैं। कोरोना का संकट काल हो या अन्य जटिल वैश्विक विषयों पर भारत का दृष्टिïकोण। दुनिया ने मोदी सरकार के प्रयासों को सराहा है। उन्होंने कहा कि मोदी का संकल्प है कि अगले पांच वर्षों भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने और इसमें हर दिल्लीवासी और हर भारतीय की भागीदारी हो।
दिल्ली प्रभारी धनखड़ ने कहा कि आम आदमी पार्टी का असली चेहरा माननीय अदालतों बेनकाब हो रहा हैं। दिल्ली सरकार के शराब घोटालों की गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है। दिल्ली की जनता ने पहले कांग्रेस और अब आम आदमी पार्टी को अच्छी तरह देख लिया है। सातों सीटों पर कमल खिलेगा। कार्यकर्ता हर मतदाता तक मोदी जी की गारंटी का संदेश लेकर पहुंचे।


