उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ – मैलानी रेलखण्ड के मध्य अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत चल रहे विकास परियोजनाओं एवं उन्नत यात्री सुविधाओं के कार्याे का निरीक्षण किया

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार ने अपर मण्डल रेल प्रबंधक (इंफ्रा.) राजीव कुमार तथा मुख्य परियोजना प्रबन्धक  राघवेन्द्र कुमार व मण्डल के शाखाधिकारियों के साथ लखनऊ – मैलानी रेलखण्ड के मध्य अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत चल रहे विकास परियोजनाओं एवं उन्नत यात्री सुविधाओं के कार्याे का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के आरम्भ में मण्डल रेल प्रबंधक ने सीतापुर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के अन्तर्गत होने वाले विकास कार्याे की ले-आउट प्लान के साथ रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण, यात्री सुविधाओं के आधुनिकीकरण व अपग्रेडेशन कार्यों की अधिकारियों से चर्चा की तथा स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य को तीव्र गति से किये जाने हेतु निर्देश दिया।


इसके उपरान्त लखीमपुर एवं गोला गोकर्णनाथ स्टेशन पहुंचने पर उन्होंने पुनर्विकास कार्यों के अन्तर्गत रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन भवन सौंदर्यीकरण, यात्री सुविधाओं के आधुनिकीकरण व अपग्रेडेशन कार्यों की ले आउट प्लान के साथ अधिकारियों से चर्चा की तथा स्टेशन पर ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर एवं प्वांइट्स मैन से गाड़ी संचालन से संबंधित परिचालक संरक्षा ज्ञान को परखा।


निरीक्षण के अन्त में मण्डल रेल प्रबंधक द्वारा मैलानी जं. स्टेशन पर सरकुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म व स्टेशन पर उपस्थित यात्री प्रतीक्षालय को देखा तथा अमृत भारत योजना के अन्तर्गत होने वाले पुनर्विकास कार्याे की समीक्षा की तथा कार्य की प्रगति का अवलोकन किया गया। इसके पश््चात मंडल प्रबंधक ने उपस्थिति मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता भी की।


इस दौरान उन्होनें उक्त रेल खण्ड के मध्य ट्रैक बैलास्ट, ओवरहेड ट्रैक्शन, एलाइनमेंट, कॉशन आर्डर एवं ट्रैक फिटिंग, स्टेशन भवन, पॉइंट एवं क्रॉसिंग, सिग्नल, कर्व तथा पुलों का संरक्षा निरीक्षण किया।


अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत सीतापुर स्टेशन को रूपया बत्तीस करोड़ चौसठ लाख की लागत से, गोला गोकर्णनाथ स्टेशन को रूपया छः करोड़ पैसठ लाख की लागत से, लखीमपुर स्टेशन को रूपया सोलह करोड़ छत्तीस लाख की लागत से तथा मैलानी स्टेशन को रूपया सत्रह करोड़ छियात्तर लाख की लागत से नयी यात्री सुविधाओं को प्रदान करने के साथ ही पुरानी सुविधाओं को भी अपग्रेड किया जा रहा है।


इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/द्वितीय, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/सा0, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/टीआरडी एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button