उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बजाज आलियांज लाइफ ने ग्राहकों को व्हाट्सएप पर डिजिटल लेनदेन की सुविधा प्रदान की

प्रीमियम भुगतान को बनाया और सरल

कानपुर :  बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस ने मेटा के साथ साझेदारी के माध्यम से व्हाट्सएप पर प्रीमियम भुगतान का विकल्प पेश किया है। लाखों भारतीय उपभोक्ताओं को जोड़कर, व्हाट्सएप संचार और सेवा के लिए एक लोकप्रिय ऐप के रूप में सामने आया है। इस लोकप्रियता का लाभ उठाने और ग्राहकों को बेहतरीन सुविधा प्रदान करने के लिए, बजाज आलियांज लाइफ ने व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी प्रीमियम भुगतान सेवाओं को अपग्रेड किया है। इस तरह ग्राहक एक ही स्थान पर अपनी पॉलिसी और अपने पेमेंट्स को मैनेज कर सकते हैं। ग्राहक सीधे व्हाट्सएप इंटरफ़ेस के भीतर नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई जैसे विभिन्न पेमेंट मोड के माध्यम से अपने प्रीमियम का भुगतान आसानी से कर सकते हैं।

यह पहल भुगतान प्रक्रिया को और सुव्यवस्थित करती है, साथ ही विभिन्न पेमेंट ऐप्स के बीच स्विच करने की आवश्यकता को समाप्त करती है और सीधे व्हाट्सएप के भीतर निर्बाध और कुशल तरीके से प्रीमियम भुगतान सुनिश्चित किया जा सकता है। इस तरह ग्राहक के अनुभव को और बेहतर बनाया जा सकता है। व्हाट्सएप के व्यापक उपयोग का लाभ उठाते हुए, बजाज आलियांज लाइफ इस ऐप पर 25 से अधिक सेवाएं प्रदान करता है। व्हाट्सएप पे के एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ, सभी लेनदेन सुरक्षित हैं, और यह भी सुनिश्चित है कि केवल प्रेषक और प्राप्तकर्ता ही उन तक पहुंच सकते हैं, जिससे यह एक अत्यधिक सुरक्षित भुगतान विकल्प बन जाता है। आसान प्रक्रिया और विश्वास के साथ कुल मिलाकर ग्राहकों को बेहतर अनुभव हासिल होता है और इस तरह बजाज आलियांज लाइफ बीमा उद्योग के भीतर ग्राहक-केंद्रित इनोवेशन के मामले में अग्रणी कंपनी बन जाती है।
बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस के चीफ ऑपरेशंस और कस्टमर एक्सपीरियंस ऑफिसर राजेश कृष्णन ने कहा, ‘‘बजाज आलियांज लाइफ में हमेशा ग्राहकों की बेहतरी के बारे में सबसे पहले विचार किया जाता है और इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए हमने व्हाट्सएप पर डिजिटल लेनदेन की सुविधा प्रदान की है। ग्राहक अब 25 से अधिक सेवाओं का लाभ उठाने के लिए हमारे अत्याधुनिक व्हाट्सएप चैटबॉट का उपयोग कर सकते हैं। प्लेटफॉर्म पर नए प्रीमियम भुगतान विकल्प के साथ, ग्राहकों को अब और भी बेहतर और निर्बाध अनुभव हासिल होगा।
ग्राहक तेजी से डिजिटल हो रहे हैं और अपनी बीमा संबंधी जरूरतों सहित हर चीज में लगातार सुविधा की तलाश में रहते हैं। बजाज आलियांज लाइफ में, हम अपने ग्राहकों की लगातार बढ़ती जरूरतों को पूरा करने और उन्हें अपने जीवन के लक्ष्यों को ट्रैक पर रखने में मदद करने के लिए ग्राहक केंद्रित समाधान लाने के लिए लगातार नए और अनूठे प्रयोग कर रहे हैं।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button