उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

निष्पक्ष चुनाव कराना सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है जिसको आज किसी दबाव के कारण निभाया नही जा रहा है : अरविन्दर सिंह लवली

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की

नई दिल्ली :  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  अरविन्दर सिंह लवली ने संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की 133वीं जयंती पर आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में उनकी तस्वीर पर फूल चढ़ाकर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। डा. अम्बेडर ने जीवन भर दलितों और पिछड़ों के उत्थान तथा न्याय और समानता के अधिकारों के लिए जो लम्बी लड़ाई लड़ी थी, जिसके कारण भारत जैसे विभिन्न संस्कृतियों और वर्गों वाले देश में सभी लोगों को सामाजिक समानता का अधिकार एक समान प्राप्त है।

प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली के अलावा डा. अम्बेडकर को श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व सांसद श्री रमेश कुमार और डा. उदित राज, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन व पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, सुरेन्द्र कुमार, अमरीश गौतम, मालाराम गंगवाल, भीष्म शर्मा, दिल्ली नगर निगम में सदन के पूर्व नेता  जितेन्द्र कुमार कोचर, एससी विभाग के चेयरमैन संजय नीरज, अमित मलिक, जगजीवन शर्मा, जिला अध्यक्ष मनोज यादव, गुरचरण सिंह राजू, धर्मपाल चंदेला, सतबीर शर्मा, निगम पार्षद हाजी जरीफ, पूर्व जिला अध्यक्ष हरी किशन जिंदल, इन्द्रजीत सिंह, प्रवक्ता अनुज आत्रेय, जेपी पंवार, हरनाम सिंह, कमल गौड़, हिदायतुल्लाह, विपिन गौड़, पूर्व निगम पार्षद चौ. प्रेम कुमार, दीपक वशिष्ठ, नरेश शर्मा नीटू, चत्तर सिंह रछौया, अशोक भसीन, सतीश टांक, सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल व एनएसयूआई के कार्यकर्ता भी शामिल थे।

इस अवसर पर अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि डा. अम्बेडर ने करोड़ो देशवासियों के अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए जो संविधान बनाया था, भाजपा के तानाशाही शासन में संविधान खतरे में है। उन्होंने कहा कि जो लोग संविधान को बदलना चाहते है जनता अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल करके उन्हें बदलकर बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धाजंलि देगी। उन्होंने कहा कि मुक्त एवं निष्पक्ष चुनाव कराना सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है जिसको किसी दबाव के कारण निभाया नही जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई को संसद से सड़क तक लड़ रही है और देशवासियों के हितों और अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए लड़ाई जारी रहेगी।

अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि आजादी के बाद से ही कांग्रेस पार्टी ने डा0 अम्बेडकर द्वारा दलितों के उत्थान के लिए उनके विचारों को ध्यान में रखते हुए निम्न वर्ग, दलित वर्ग, पिछडे वर्ग के लोगों का समाज में बराबरी का स्थान दिलाने के अनेकों आर्थिक और कल्याणकारी योजनाओं को अम्बेडकर जी के आदर्शों को ध्यान में रखते हुए प्रबलता के साथ लागू किया। कांग्रेस के शासन में कभी भी दलितों के अधिकारों की अनदेखी नही हुई। डा. अम्बेडकर ने संविधान में महिला सशक्तिकरण महत्वपूर्ण काम किए जिसके कारण महिलाओं को संविधान में विशेष स्थान मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button