उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 17 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय के सभागार में मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में भण्डार विभाग द्वारा निर्धारित स्क्रैप निस्तारण लक्ष्य रु 60 करोड़ के सापेक्ष्य 60.31 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त करने के उपलक्ष्य में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 17 कर्मचारियों (06 इंजीनियरिंग, 03 लेखा, 07 भंडार तथा 01 रेलवे सुरक्षा बल विभाग) को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
मण्डल रेल प्रबन्धक ने प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को डियूटी के प्रति उनकी कर्तव्य निष्ठा, लगन व परिश्रम के लिए बधाई दी। जिसमें इंजीनियरिंग विभाग से मजहर हुसैन सी.से.ई/पी.वे/बस्ती, एन बी अम्बेडकर सी.से.ई/पी.वे/बी.वी.एन, अनुप कुमार श्रीवास्तव सी.से.ई/पी.वे/जे.एल.डी, ईनामुल हक सी.से.ई/पी.वे/बस्ती, शशिकांत सिंह सी.से.ई/एच.क्यु/जी.के.पी एवं जाहिद अली ओ.एस/इन्जी/लजं0, लेखा विभाग से राजकुमार सी.आई.एस.ए/लजं0, मुकेश कुमार श्रीवास्तव सी.आई.एस.ए/एच.क्यु/गोरखपुर एवं अहिबरन सिंह एस.एस.वी/लजं0, भण्डार विभाग से राकेश सिंह सी.डी.एम.एस/लजं0, कमलेश वर्मा सी.डी.एम.एस/लजं0, डी सी मीना सी.ए/वमंसाप्र/लजं0, अमित सिंह टेक्नीशियन/ग्रेड-1/लजं0, मदन लाल डिपो सहायक, विपिन कुमार वर्मा डिपो सहायक एवं भगवान प्रसाद डिपो सहायक तथा रेलवे सुरक्षा बल विभाग से दिलीप कुमार डिविजनल इंस्पेक्टर/लजं0 को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबंधक (इंफ्रा0), मुख्य परियोजना प्रबंधक/गति शक्ति, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।



